Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5

Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5: प्रिय विद्यार्थियों, गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबंधित सभी महाविद्यालयों में BA, BSc, BCom, BBA, BCA कोर्स के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के अंतर्गत होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में से एक “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का परिचय” विषय के लिए टॉप 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों को इस आर्टिकल में शेयर किया गया है।

यह सभी 20 महत्वपूर्ण प्रश्न आपके सेमेस्टर एग्जाम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ज्यादातर पिछले वर्ष के परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को ही इस आर्टिकल में शामिल किया गया है।

Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5
Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5

Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5

Q1:- ‘राष्ट्रधर्म’ मासिक पत्रिका के प्रथम निदेशक कौन थे?
A. अटल बिहारी वाजपेई
B. पंडित दीनदयाल उपाध्याय
C. श्रीमान मनोजकांत
D. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर
Ans. B. पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Q2:- दीनदयाल उपाध्याय की माता का क्या नाम था?
A. दुर्गा देवी
B. राम प्यारी
C. राधा
D. कमला देवी
Ans. B. राम प्यारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Q3:- निम्नलिखित में से किसने कहा था कि ‘यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाय तो मैं भारत की राजनीति का नक्शा बदल दूँ।’
A. बी० आर० अम्बेडकर
B. महात्मा गाँधी
C. डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी
D. सुभाष चन्द्र बोस
Ans. C. डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Q4:-  दीनदयाल की आर्थिक विचारधारा के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है/हैं?
1- प्रत्येक व्यक्ति को काम (रोजगार) आर्थिक प्रजातन्त्र का मापदण्ड है।
2- रोजगार केन्द्रित उत्पादन, निवेश तथा विकास की रणनीति बननी चाहिए।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 नहीं 2
Ans. C. 1 और 2 दोनों

Q5:- किसने कहा, ‘आर्थिक व राजनीतिक सत्ता का विकेन्द्रीकरण हमारा मुख्य सिद्धान्त है।’
A. दत्तोपन्त ठेंगडी
B. गोलवलकर
C. दीनदयाल
D. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
Ans. C. दीनदयाल

Q6:- निम्नलिखित में से कौन ‘सम्राट चन्द्रगुप्त’ का लेखक था?
A. महात्मा गाँधी
B. विवेकानन्द
C. पं0 दीनदयाल उपाध्याय
D. इसमें से कोई नहीं
Ans. C. पं0 दीनदयाल उपाध्याय

Q7:- ‘शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा कैसी होनी चाहिए?
A. अलग अलग
B. एकीकृत
C. सुसंस्कृत
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. C. सुसंस्कृत

Q8:- उपाध्याय जी प्रथम बार किस वर्ष की आयु में स्कूल गए?
A. 4 वर्ष के ऊपर में
B. 9 वर्ष की उम्र में
C. 6 वर्ष की उम्र में
D. 7 वर्ष की उम्र में
Ans. B. 9 वर्ष की उम्र में

Q9:- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी संघ के प्रचारक के रूप में अपना कार्य कहां से प्रारंभ किया?
A. लखनऊ
B. प्रयाग
C. लखीमपुर खीरी
D. आगरा
Ans. C. लखीमपुर खीरी

Q10:- दीनदयाल के अनुसार ‘औद्योगिक नीति’ पर विचार करते समय कितने बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए?
A. सात
B. छ:
C. पाँच
D. चार
Ans. D. चार

Q11:- दीनदयाल उपाध्याय ने किस उद्योग को बढ़ावा दिया?
A. लघु उद्योग
B. कुटीर उद्योग
C. बड़े उद्योग
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. B. कुटीर उद्योग

Q12:- निम्नलिखित में से किसने एक साझे वक्तव्य में ‘भारत-पाक महासंघ’ की मांग की थी?
A. डॉ. लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी
B. डॉ. लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय
C. दीनदयाल उपाध्याय और ए० बी०वाजपेयी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B. डॉ. लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय

Q13:- पं0 दीनदयाल उपाध्याय के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है/हैं?
1- उनका जन्म नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था।
2- वो समावेशी विचारधारा के समर्थक थे! 
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चुनाव कीजिए-
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 नहीं 2
Ans. C. 1 और 2 दोनों

Q14:- दीनदयाल उपाध्याय का उपनाम क्या था?
A. दीनु
B. दिया
C. दीना
D. देव
Ans. C. दीना

Q15:- मानव एकता का विचार किस संस्कृति ने दिया?
A. पाश्चात्य
B. भारतीय
C. अरबी
D. इसमें से कोई नहीं
Ans. B. भारतीय

Q16:- दीनदयाल उपाध्याय ने निम्नलिखित में से किस स्थान से मासिक पत्रिका ‘राष्ट्र धर्म’ का प्रकाशन प्रारम्भ किया?
A. वाराणसी से
B. लखनऊ से
C. मथुरा से.
D. आगरा से
Ans. B. लखनऊ से

Q17:- दीनदयाल उपाध्याय जी का प्रथम विद्यालय क्या था?
A. रेलवे विद्यालय, गंगापुर
B. केंद्रीय विद्यालय, गंगापुर
C. राजकीय विद्यालय, गंगापुर
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A. रेलवे विद्यालय, गंगापुर

Q18:- निम्नलिखित में से कौन ‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका का सम्पादक था?
A. गोलवलकर
B. अटल बिहारी जी
C. बाल मुकुन्द पाण्डेय,
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans. B. अटल बिहारी जी

Q19:- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष किससे प्राप्त होता है?
A. मानववाद
B. साम्यवाद
C. एकात्मवाद
D. समाजवाद
Ans. C. एकात्मवाद

Q20:- ‘भारतीय जनसंघ’ का वर्तमान नाम क्या है?
A. RSS
B. BSP
C. BJP
D. SP
Ans. C. BJP

Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5 Video Solution

Introduction to Deen Dayal Upadhyaya MCQs Part 5 Video Solution

आपको बता दें यह आर्टिकल “Introduction to Deen Dayal Upadhyaya” विषय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 5 है और भी प्रश्नों को देखने व पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कीजिए:

Part 1Click Here
Part 2Click Here
Part 3Click Here
Part 4Click Here
Part 5Click Here
Part 6Click Here
Part 7Click Here
Video PlaylistClick Here

प्रिया विद्यार्थी, हम उम्मीद करते हैं कि आपको ऊपर दिए गए सभी प्रश्न अच्छे से समझ में आ गए होंगे। यदि आप इन प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लेते हैं तो आप अवश्य ही सेमेस्टर परीक्षाओं को आसानी से पास कर सकते हैं।

सेमेस्टर परीक्षाओं से संबंधित और भी स्टडी मैटेरियल के लिए नीचे दिए गए लिंक को अवश्य चेक करें:

Leave a Comment

error: Content is protected !!