UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3: हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न जो पेट परीक्षा 2023 में पूछे जा सकते हैं

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3: उत्तर प्रदेश पेट परीक्षा 2023 की फाइनल डेट अब जारी हो चुकी है और हम आशा करते हैं कि आप सभी की तैयारी बहुत ही अच्छी चल रही होगी। दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि UPSSSC PET 2023 की परीक्षा में कुल 15 प्रश्न हिंदी भाषा से पूछे जाएंगे अर्थात 100 में से 15 नंबर हिंदी विषय से ही प्राप्त किया जा सकता है।

दोस्तों क्योंकि हिंदी हमारी मुख्य भाषा है जिसे हम वास्तविक जीवन में उपयोग करते हैं, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है की हिंदी विषय के प्रश्नों को निरंतर अभ्यास में लिया जाए ताकि परीक्षा में कुल 15 नंबर प्राप्त किया जा सके।

आपकी हिंदी विषय की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा कर रहे हैं जो की पेट परीक्षा 2023 के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा में प्रश्न बिल्कुल इसी तरह से ही पूछे जाएंगे।

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3: Overview

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3
UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3
Exam NameUPSSSC PET 2023
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC PET Hindi MCQs Part 3
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3 with Answer Key

Q1. ‘अनिल’ का पर्यायवाची शब्द है-
A. पवन
B. चक्रवात
C. अनल
D. पावस
Ans:- A. पवन

Q2. ‘सूरसागर’ के रचयिता कौन हैं?
A. विद्यापति 
B. जयदेव
C. तुलसीदास 
D. सूरदास 
Ans:- D. सूरदास

Q3. ‘तथैव’ का सही संधि-विच्छेद है-
A. तथा + एव
B. तथ + एव
C. तथै + एव
D. त + थैव
Ans:- A. तथा + एव

Q4. हिंदी का प्रथम समाचार-पत्र कौन-सा था?
A. कवि वचन सुधा 
B. उदंत मार्तण्ड
C. हरिश्चन्द्र पत्रिका
D. सरस्वती
Ans:- B. उदंत मार्तण्ड

Q5. ‘अत्याचार’ का सही संधि-विच्छेद है-
A. अतिया + चार
B. अत् + आचार
C. अति + आचार
D. अत्या + चार
Ans:- C. अति + आचार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Q6. निम्नलिखित में किशोरी लाल गोस्वामी द्वारा रचित कहानी कौन-सी है?
A. प्लेग की चुडैल
B. पंडित और पंडितानी
C. इन्दुमती
D. ग्यारह वर्ष का समय
Ans:- C. इन्दुमती

Q7. निम्न में से ‘तीक्ष्ण’ का विलोम शब्द क्या है?
A. तीव्र
B. तृष्णा
C. त्यागी
D. कुन्द
Ans:- D. कुन्द

Q8. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
A. महत्त्वकांक्षा
B. माहत्वाकांक्षा
C. महत्त्वाकांक्षा
D. महात्वाकांक्षा
Ans:- C. महत्त्वाकांक्षा

Q9. ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है-
A. दोहों की रचना करना
B. थोड़े में बहुत कहना
C. बहुत बोलना
D. कम बोलना
Ans:- B. थोड़े में बहुत कहना

Q10. हिन्दी का प्रथम समाचार-पत्र 1826 ईस्वी में कहाँ से प्रकाशित हुआ था? 
A. दिल्ली
B. मुंबई
C. कलकत्ता 
D. मद्रास 
Ans:- C. कलकत्ता

Q11. ‘दर्प’ का पर्यायवाची कौन-सा है?
A. तिरस्कार
B. अहंकार
C. व्यथा
D. स्वाभिमान
Ans:- B. अहंकार

Q12. ‘उसने कहा था’ कहानी के लेखक हैं-
A. किशारीलाल गोस्वामी
B. चंद्रधर शर्मा गुलेरी
C. प्रेमचन्द
D. भगवान दास
Ans:- B. चंद्रधर शर्मा गुलेरी

इसे भी देखें: UPSSSC PET Exam Date 2023

Q13. ‘एकल’ का विलोम शब्द है-
A. बहुल
B. पर्याप्त
C. उपर्युक्त
D. अकेला
Ans:- A. बहुल

Q14. ‘उर्वशी’ किसका काव्य है?
A. रामधारी सिंह दिनकर
B. मैथिलीशरण गुप्त
C. जयशंकर प्रसाद 
D. महादेवी वर्मा
Ans:- A. रामधारी सिंह दिनकर

Q15. ‘कोल्हू का बैल होना’ का अर्थ है-
A. बुरी तरह काम में लगे रहना
B. मन लगाकर काम नहीं करना
C. निर्धन होना
D. बहुत दिनों बाद दिखाई देना
Ans:- A. बुरी तरह काम में लगे रहना

Q16. निम्नलिखित में से कौन ‘अष्टछाप’ का कवि है?
A. मीराबाई
B. सूरदास 
C. रसखान 
D. विद्यापति
Ans:- B. सूरदास

Q17. ‘सन्यासी’ का विलोम शब्द है-
A. संतापी
B. विरक्त
C. गृहस्थ
D. इनमें से कोई नहीं
Ans:- C. गृहस्थ

Q18. निम्नलिखित में से किसको ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार मिला?
A. नामवर सिंह
B. प्रेमचन्द
C. भारतेन्दु हरिश्चंद्र
D. सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ 
Ans:- A. नामवर सिंह

Q19. ‘धरेश’ का सही संधि विच्छेद हैं-
A. धरा: + अश
B. धरा + इश
C. धरा + ईश
D. धर + ईश
Ans:- C. धरा + ईश

Q20. ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस भाषा से सम्बन्धित है?
A. हिन्दी से
B. संस्कृत से
C. तमिल से
D. संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं से
Ans:- D. संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं से

Q21. ‘गुप्त’ का विलोम शब्द है-
A. निष्ठ
B. जानना
C. प्रकट
D. गूढ़  
Ans:- C. प्रकट

Q22. ‘जूही की कली’ कविता के कवि कौन है?
A. निराला
B. प्रसाद
C. महादेवी वर्मा
D. पन्त
Ans:- A. निराला

Q23:- समास का शाब्दिक अर्थ होता है-
A. संक्षेप
B. विस्तार
C. विच्छेद
D. विग्रह
Ans:- A. संक्षेप

Q24:- पुरस्कार में कौन-सी संधि है?
A. स्वर संधि 
B. व्यंजन संधि
C. विसर्ग संधि
D. इनमें से कोई नहीं
Ans:- C. विसर्ग संधि

Q25:- प्रत्यक्ष में संधि है-
A. गुण संधि
B. दीर्घ संधि
C. अयादि संधि
D. यण संधि
Ans:- D. यण संधि

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 3 PDF Download

आर्टिकल में शेयर किए गए यूपी पेट परीक्षा 2023 से संबंधित हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को क्लिक कीजिए-


दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए UPSSSC PET 2023 से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 2 आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे और भी प्रश्नों को आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। सभी अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप से जुड़ सकते हैं, सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

TelegramJoin Now
WhatsAppJoin Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!