UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2: हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न जो पेट परीक्षा 2023 में पूछे जा सकते हैं

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2: उत्तर प्रदेश पेट परीक्षा 2023 की फाइनल डेट अब जारी हो चुकी है और हम आशा करते हैं कि आप सभी की तैयारी बहुत ही अच्छी चल रही होगी। दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि UPSSSC PET 2023 की परीक्षा में कुल 15 प्रश्न हिंदी भाषा से पूछे जाएंगे अर्थात 100 में से 15 नंबर हिंदी विषय से ही प्राप्त किया जा सकता है।

दोस्तों क्योंकि हिंदी हमारी मुख्य भाषा है जिसे हम वास्तविक जीवन में उपयोग करते हैं, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है की हिंदी विषय के प्रश्नों को निरंतर अभ्यास में लिया जाए ताकि परीक्षा में कुल 15 नंबर प्राप्त किया जा सके।

आपकी हिंदी विषय की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा कर रहे हैं जो की पेट परीक्षा 2023 के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा में प्रश्न बिल्कुल इसी तरह से ही पूछे जाएंगे।

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2: Overview

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2
UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2
Exam NameUPSSSC PET 2023
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC PET Hindi MCQs Part 2
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2 with Answer Key

Q1. ‘खाक में मिलना’ मुहावरे का अर्थ है-
A. सब कुछ नष्ट हो जाना
B. बेचैन या परेशान होना
C. दबी हुई बात फिर से उभरना
D. अकड़ में रहना
Ans:- A. सब कुछ नष्ट हो जाना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Q2. निम्नलिखित में से कौन सी रचना तुलसीदास की नहीं है?
A. रामचरितमानस 
B. गीतावली
C. श्रीकृष्णगीतावली
D. भक्तमाल
Ans:- D. भक्तमाल

Q3. “नागर” का पर्यायवाची शब्द है-
A. नगर
B. देवनागरी
C. चतुर
D. ढोल
Ans:- C. चतुर

Q4. ‘कामायनी’ के रचनाकार कौन है?
A. मैथिलीशरण गुप्त
B. रामनरेश त्रिपाठी
C. रामधारी सिंह दिनकर
D. जयशंकर प्रसाद
Ans:- D. जयशंकर प्रसाद

Q5. ‘गजवदन’ का पर्यायवाची है-
A. गर्जन
B. मेघनाद
C. गणपति
D. विष्णु
Ans:- C. गणपति

Q6. रचनाकार और रचना का कौन-सा युग्म सही नहीं है?
A. तुलसी – रामचरितमानस
B. कुतबन – मृगावती
C. जायसी – पद्मावत 
D. मंझन – चित्रावली
Ans:- D. मंझन – चित्रावली

Q7. ‘सूक्ति’ का सही संधि-विच्छेद है-
A. सु + उक्ति
B. सू + उक्ति
C. सूक्त + इ
D. सू + क्ति
Ans:- A. सु + उक्ति

Q8. हिमतरंगिनी किसका काव्य-संग्रह है?
A. दिनकर
B. रामकुमार वर्मा
C. माखनलाल चतुर्वेदी
D. भगवतीचरण वर्मा 
Ans:- C. माखनलाल चतुर्वेदी

Q9. समश्रुत शब्द ‘अलि-अली’ शब्द युग्म का सही अर्थ क्या है?
A. कंधा हिस्सा
B. दसन-दर्शन
C. दमन-दामन
D. भौंरा-सखी
Ans:- D. भौंरा-सखी

Q10. ‘आधे-अधूरे’ किस विधा की रचना है?
A. कविता
B. कहानी
C. नाटक
D. उपन्यास
Ans:- C. नाटक

Q11. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
A. बहीष्कार
B. बाहिष्कार
C. बहिष्कार
D. बइष्कार
Ans:- C. बहिष्कार

Q12. जयशंकर प्रसाद जी की पहली कहानी कौन-सी थी?
A. गुंडा
B. सालवती
C. ग्राम
D. मछुआ
Ans:- C. ग्राम

इसे भी देखें: UPSSSC PET Exam Date 2023

Q13. ‘स्वल्प’ का संधि विच्छेद क्या होगा?
A. स्व + अलप
B. स् + अल्प
C. सु + अल्प
D. सू + अल्प
Ans:- C. सु + अल्प

Q14. निम्नलिखित में से छायावादी रचनाकार कौन हैं?
A. नागार्जुन 
B. मुक्तिबोध 
C. सुमित्रानन्दन पंत 
D. त्रिलोचन
Ans:- C. सुमित्रानन्दन पंत

Q15. ‘ईश्वर में विश्वास रखने वाला’ इस शब्द समूह के लिए एक शब्द बताइए-
A. श्रद्वावान
B. नास्तिक
C. भक्त
D. आस्तिक
Ans:- D. आस्तिक

Q16. कबीरदास, तुलसीदास, सूरदास आदि कौन से काल के संत कवि है?
A. आदिकाल 
B. भक्तिकाल
C. रीतिकाल
D. आधुनिककाल
Ans:- B. भक्तिकाल

Q17. ‘काँटों से भरा हुआ’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिये-
A. कंटक
B. विकीर्ण
C. कुचैला
D. कंटकाकीर्ण
Ans:- D. कंटकाकीर्ण

Q18. ‘जयद्रथ वध’ किसकी रचना है?
A. जयशंकर प्रसाद
B. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
C. मैथिलीशरण गुप्त
D. महादेवी
Ans:- C. मैथिलीशरण गुप्त

Q19. ‘नरेश’ का सही संधि-विच्छेद है-
A. नर + एश
B. नरे + श
C. न + रेश
D. नर + ईश
Ans:- D. नर + ईश

Q20. ‘पृथ्वीराज रासो’ हिंदी साहित्य के किस काल में लिखा गया?
A. आदिकाल
B. भक्तिकाल
C. रीतिकाल
D. आधुनिक भारत
Ans:- A. आदिकाल

Q21. ‘दूध का दूध और पानी का पानी करना’ मुहावरे का अर्थ है-
A. दुग्ध इन्सपेक्टर होना
B. मिल-जुलकर रहना
C. पक्षपातपूर्ण निर्णय करना 
D. उचित निर्णय करना
Ans:- D. उचित निर्णय करना

Q22. ‘हिन्दी साहित्य की भूमिका’ के लेखक कौन है?
A. रामचंद्र शुक्ल
B. डॉ० रामकुमार वर्मा 
C. हजारीप्रसाद द्विवेदी
D. रामविलास शर्मा
Ans:- C. हजारीप्रसाद द्विवेदी

Q23. ‘मन को हरने वाला’ वाक्य के लिए नीचे दिए गए विकल्प में से एक शब्द चुनिए-
A. मर्मान्तक
B. मनोहर
C. मदमस्त
D. मदमयी
Ans:- B. मनोहर

Q24. ‘हुंकार’ काव्य संग्रह के रचयिता कौन हैं?
A. मैथिलीशरण गुप्त 
B. माखन लाल चतुर्वेदी
C. नागार्जुन
D. रामधारी सिंह दिनकर
Ans:- D. रामधारी सिंह दिनकर

Q25. ‘सद्भावना’ का सन्धि-विच्छेद क्या होगा?
A. सम् + भावना
B. सत् + भावना
C. स + द्भावना
D. इनमें से कोई नहीं
Ans:- B. सत् + भावना

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 2 PDF Download

आर्टिकल में शेयर किए गए यूपी पेट परीक्षा 2023 से संबंधित हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को क्लिक कीजिए-


दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए UPSSSC PET 2023 से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 2 आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे और भी प्रश्नों को आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। सभी अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप से जुड़ सकते हैं, सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

TelegramJoin Now
WhatsAppJoin Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!