UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1: हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न जो पेट परीक्षा 2023 में पूछे जा सकते हैं

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1: उत्तर प्रदेश पेट परीक्षा 2023 की फाइनल डेट अब जारी हो चुकी है और हम आशा करते हैं कि आप सभी की तैयारी बहुत ही अच्छी चल रही होगी। दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि UPSSSC PET 2023 की परीक्षा में कुल 15 प्रश्न हिंदी भाषा से पूछे जाएंगे अर्थात 100 में से 15 नंबर हिंदी विषय से ही प्राप्त किया जा सकता है।

दोस्तों क्योंकि हिंदी हमारी मुख्य भाषा है जिसे हम वास्तविक जीवन में उपयोग करते हैं, इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है की हिंदी विषय के प्रश्नों को निरंतर अभ्यास में लिया जाए ताकि परीक्षा में कुल 15 नंबर प्राप्त किया जा सके।

आपकी हिंदी विषय की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों को साझा कर रहे हैं जो की पेट परीक्षा 2023 के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। परीक्षा में प्रश्न बिल्कुल इसी तरह से ही पूछे जाएंगे।

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1: Overview

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1
UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1
Exam NameUPSSSC PET 2023
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC PET Hindi MCQs Part 1
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1 with Answer Key

Q1. कवि मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा रचित ‘पद्मावत’ की भाषा है-
A. खड़ीबोली
B. अवधी
C. भोजपुरी
D. ब्रज
Ans:- B. अवधी

Q2. कबीर की भक्ति का स्वरूप क्या है?
A. निर्गुण
B. सगुण
C. सूफीमतवादी
D. वैष्णवमतवादी
Ans:- A. निर्गुण

Q3. ‘ठेठ हिन्दी का ठाठ’ किसकी रचना है?
A. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
B. चंद्रधर शर्मा गुलेरी
C. किशोरीदास बाजपेयी
D. ज्योतिरीश्वर ठाकुर
Ans:- C. किशोरीदास बाजपेयी

Q4. प्रेमचन्द के अधूरे उपन्यास का नाम है-
A. सेवासदन
B. रंगभूमि
C. गबन
D. मंगलसूत्र
Ans:- D. मंगलसूत्र

Q5. महादेवी वर्मा को किस पुस्तक पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?
A. निहार
B. यामा
C. नीरजा
D. रश्मि
Ans:- B. यामा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Q6. निम्न में से कौन जीवनी है?
A. आवारा मसीहा
B. नीड़ का निर्माण फिर
C. अतीत के चलचित्र
D. चिन्तामणि
Ans:- A. आवारा मसीहा

Q7. ‘रत्नावली दोहा संग्रह’ किसके द्वारा रचा गया?
A. रामानंद
B. रत्नावली
C. तुलसीदास
D. बिहारी
Ans:- B. रत्नावली

Q8. ‘साकेत’ महाकाव्य के रचयिता हैं-
A. नागार्जुन
B. जयशंकर प्रसाद
C. सुमित्रानंदन पंत
D. मैथिलीशरण गुप्त
Ans:- D. मैथिलीशरण गुप्त

Q9. “कामायनी’ महाकाव्य के रचियता कौन हैं?
A. प्रेमचंद 
B. कबीरदास
C. सूरदास 
D. जयशंकर प्रसाद
Ans:- D. जयशंकर प्रसाद

Q10. सुमित्रानन्दन पंत को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
A. युगवाणी
B. चिदम्बरा
C. स्वर्णधूलि
D. लोकायतन
Ans:- B. चिदम्बरा

इसे भी देखें: UPSSSC PET Exam Date 2023

Q11. पुरस्कृत पुस्तक ‘हवा में हस्ताक्षर’ किस साहित्यकार की रचना है?
A. निर्मल वर्मा
B. मृदुला गर्ग
C. डॉ० रघवंश
D. डॉ० कैलाश बाजपेयी
Ans:- D. डॉ० कैलाश बाजपेयी

Q12. खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य कौन-सा था?
A. प्रिय प्रवास
B. कामायनी
C. नीरजा
D. साकेत
Ans:- A. प्रिय प्रवास

Q13. हिन्दी भाषा का प्रथम प्रामाणिक ग्रंथ कौन-सा है?
A. पृथ्वीराज रासो
B. आल्हा उदल
C. सतसई
D. रामलला नहछू
Ans:- A. पृथ्वीराज रासो

Q14. “ढाई अक्षर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।” इन पंक्तियों के रचयिता का नाम है-
A. जायसी
B. तुलसीदास
C. कबीरदास
D. मीराबाई
Ans:- C. कबीरदास

Q15. ‘ठिठुरता हुआ गणतंत्र’ इस व्यंग्य संग्रह के व्यंग्यकार हैं-
A. मैथिलीशरण गुप्त
B. हरिशंकर परसाई
C. भवानीप्रसाद मिश्र
D. धर्मवीर भारती
Ans:- B. हरिशंकर परसाई

Q16. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना मैथिलीशरण गुप्त-कृत नहीं है?
A. नीलदेवी
B. जयद्रथवध 
C. साकेत
D. यशोधरा
Ans:- A. नीलदेवी

Q17. भारतेन्दु हरिश्चंद्र का कौन-सा नाटक बंगला भाषा से अनूदित है?
A. नयी चाल में ढली
B. कविवचनसुधा
C. विद्यासुन्दर
D. चंद्रावली
Ans:- C. विद्यासुन्दर

Q18. किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है?
A. निषिद्ध-तुच्छ
B. नूतन-पुरातन
C. कर्कश-खुरखुरा
D. जोड़-मेल
Ans:- B. नूतन-पुरातन

Q19. ‘महर्षि’ शब्द का सही संधि विच्छेद है?
A. महि + ऋषि
B. महा + ऋषि
C. मह + ऋषि
D. म + अहर्षि
Ans:- B. महा + ऋषि

Q20. किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची हैं?
A. दानव, निशाचर, अंबक
B. मनोरथ, स्पृहा, निलय
C. पार्वती, रूद्राणी, भवानी
D. रीता, रिक्त, तिक्त
Ans:- C. पार्वती, रूद्राणी, भवानी

Q21. ‘ख्याली पुलाव पकाना’-मुहावरे का अर्थ है?
A. उपद्रव मचाना
B. गुणात्मक वृद्धि होना
C. भूला हुआ दुःख पुनः याद आना
D. असंभव बातों की कल्पना करना
Ans:- D. असंभव बातों की कल्पना करना

Q22. ‘श्वेत’ और ‘स्वेद’ का अर्थ है-
A. निजी और सफेद
B. सफेद और पसीना
C. सफेद और मनमाना
D. स्वक्ष और पसीना
Ans:- B. सफेद और पसीना

Q23. ‘इति-इति’ का सही अर्थ भेद है-

A. प्रारम्भ-विश्वास
B. पीड़ा-समापन
C. समाप्ति-विघ्न
D. पूर्णता-इच्छा
Ans:- A. प्रारम्भ-विश्वास

Q24. स्थावर का विलोम शब्द है-
A. सचल
B. चेतन
C. जंगम
D. चंचल
Ans:- C. जंगम

Q25. ‘बिल्ली को पहले ही दिन मारना चाहिए’ का अर्थ है-
A. बुरा समय आते ही सचेत हो जाना चाहिए
B. भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए
C. रौब पहले ही दिन पड़ता है बाद में नहीं
D. जिस व्यक्ति के आश्रय में रहना, उसी को हानि पहुँचाना
Ans:- B. भय का शमन शुरू में ही कर देना चाहिए

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1 Video Solution

UPSSSC PET Hindi MCQs Part 1 PDF Download

आर्टिकल में शेयर किए गए यूपी पेट परीक्षा 2023 से संबंधित हिंदी के 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन को क्लिक कीजिए-


दोस्तों हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए UPSSSC PET 2023 से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 1 आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे और भी प्रश्नों को आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। सभी अपडेट्स पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप से जुड़ सकते हैं, सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

TelegramJoin Now
WhatsAppJoin Now

Leave a Comment