दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022-23 के कुल 2693 पद के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Practice Set-9 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें “भोजन के आवश्यक घटक (प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज, पानी): उनके स्रोत, कार्य, आवश्यकताएं, कमी से होने वाले रोग (Essential constituents of Food (Protein, carbohydrate, fat, vitamins, minerals, water): their sources, functions, requirements and diseases cause due to its deficiency)” से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।

UP Mukhya Sevika Bharti 2022-23 (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set-9
Topic – भोजन के आवश्यक घटक (प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज, पानी): उनके स्रोत, कार्य, आवश्यकताएं, कमी से होने वाले रोग (Essential constituents of Food (Protein, carbohydrate, fat, vitamins, minerals, water): their sources, functions, requirements and diseases cause due to its deficiency)
प्रश्न 1:- हमारे शरीर पर प्रोटीन की अधिकता से क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ)- कैल्शियम की कमी
(ब)- हड्डियां कमजोर हो जाती हैं
(स)- हड्डियों में दर्द
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
सभी नए अपडेट्स/सूचनाऐं सबसे पहले प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं-
प्रश्न 2:- किस खनिज की कमी से असामान्य रक्त कोशिका विकास और अस्थि विखनिजीकरण (Demineralization) होता है?
(अ)- जिंक
(ब)- मैग्नीशियम
(स)- तांबा
(द)- कैल्शियम
उत्तर:- (स)- तांबा
प्रश्न 3:- बंध्यतारोधी विटामिन के रूप में जाना जाता है-
(अ)- विटामिन बी
(ब)- विटामिन ए
(स)- विटामिन ई
(द)- विटामिन डी
उत्तर:- (स)- विटामिन ई
प्रश्न 4:- मानव शरीर में ग्लूकोज का आधिक्य होने पर वह निम्नलिखित में से किस रूप में संगृहीत रहता है?
(अ)- ग्लाइकोजेन
(ब)- स्टॉर्च
(स)- ग्लूकोसैमीन
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- ग्लाइकोजेन
प्रश्न 5:- पीने के पानी में free residual chlorine की मात्रा कितनी होनी चाहिए?
(अ)- 0.5mg per liter
(ब)- 1.0 mg per liter
(स)- 2.0 mg per liter
(द)- 0.25 mg per liter
उत्तर:- (अ)- 0.5mg per liter
प्रश्न 6:- निम्नलिखित में से किस बीमारी के इलाज में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग किया जाता है?
(अ)- कैंसर
(ब)- एड्स
(स)- एनीमिया
(द)- गंडमाला
उत्तर:- (अ)- कैंसर
प्रश्न 7:- ……………. द्वारा मानव शरीर का तापमान बनाए रखा जाता है।
(अ)- कार्बोहाइड्रेट
(ब)- प्रोटीन
(स)- वसा
(द)- फाइबर
उत्तर:- (स)- वसा
प्रश्न 8:- इनमें से कौन-सा बॉडी बिल्डिंग फूड नहीं है?
(अ)- अंडा
(ब)- फल
(स)- मीट
(द)- दालें और शिंब
उत्तर:- (ब)- फल
प्रश्न 9:- गैर-संक्रामक रोग (Non-Communicable Diseases) ………… हैं।
(अ)- एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क द्वारा नहीं फैलते
(ब)- एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल सकते
(स)- Vectors द्वारा फैलते
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल सकते
प्रश्न 10:- ……………….. में हड्डियों और नरम ऊतकों की अतिवृद्धि देखी जाती है।
(अ)- अपतानिका
(ब)- घेंघा
(स)- एक्रोमिगेली
(द)- कुशिंग सिंड्रोम
उत्तर:- (स)- एक्रोमिगेली
प्रश्न 11:- निम्नलिखित में से कैल्शियम (Calcium) का सबसे बढ़िया स्रोत क्या है?
(अ)- दूध
(ब)- मांस
(स)- सब्जी
(द)- फल
उत्तर:- (अ)- दूध
प्रश्न 12:- जानवरों में कार्बोहाइड्रेट का भंडारण रूप …………….. है।
(अ)- ग्लूकोज
(ब)- हेपरिन
(स)- ग्लाइकोजन
(द)- स्टार्च
उत्तर:- (स)- ग्लाइकोजन
प्रश्न 13:- नेफ्रोटिक सिंड्रोम वाले बच्चे को कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स देने का प्राथमिक उद्देश्य है-
(अ)- प्रोटीनमेह (proteinuria) कम करना
(ब)- संक्रमण रोकना
(स)- सूजन कम करना
(द)- रक्त चाप बढ़ाना
उत्तर:- (अ)- प्रोटीनमेह (proteinuria) कम करना
प्रश्न 14:- निम्नलिखित में से कौन-सा मैकोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients) नहीं है?
(अ)- वसा
(ब)- प्रोटीन
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- विटामिन
उत्तर:- (द)- विटामिन
प्रश्न 15:- निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकिण्व (एंजाइम) कार्बोहाइड्रेट के पाचन में शामिल नहीं है?
(अ)- लाइपेज
(ब)- सुक्रेज
(स)- लैक्टेज
(द)- एमाइलेज
उत्तर:- (अ)- लाइपेज
प्रश्न 16:- निम्नलिखित में से कौन मधुमेह मेलिटस के विकास के लिए जोखिम कारक नहीं है?
(अ)- शैशवावस्था में प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण
(ब)- विटामिन-A का अधिक सेवन
(स)- सुस्त जीवन शैली
(द)- शराब का अत्यधिक सेवन
उत्तर:- विटामिन-A का अधिक सेवन
प्रश्न 17:- पोटैशियम तत्व का प्रतीक क्या है?
(अ)- Pt
(ब)- K
(स)- P
(द)- W
उत्तर:- (ब)- K
प्रश्न 18:- निम्नलिखित में से कौन-सा जल में घुलनशील विटामिन (Water soluble vitamin) है?
(अ)- विटामिन C
(ब)- विटामिन D
(स)- विटामिन E
(द)- विटामिन A
उत्तर:- (अ)- विटामिन C
प्रश्न 19:- ……………… एट्रोपिन सल्फेट को इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी से पहले दिया जाता है।
(अ)- छोटी-सी कार्यकारी संवेदनाहारी के रूप में
(ब)- स्राव को कम करने के लिए
(स)- मांसपेशियों को आराम देने के लिए
(द)- चिंता कम करने के लिए
उत्तर:- (ब)- स्राव को कम करने के लिए
प्रश्न 20:- वृद्धि और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक भोजन उपलब्ध कराने या प्राप्त करने की प्रक्रिया ………….. है।
(अ)- पोषाहार
(ब)- पोषक तत्व
(स)- प्राकृतिक विज्ञान
(द)- पोषण
उत्तर:- (द)- पोषण
प्रश्न 21:- निम्नलिखित में से कौन-से खाद्य पदार्थ से विटामिन E की सबसे अधिक मात्रा मिलती है?
(अ)- सूरजमुखी का तेल
(ब)- फल
(स)- मांस
(द)- सब्जियां
उत्तर:- (अ)- सूरजमुखी का तेल
प्रश्न 22:- पाइरिडॉक्सिन का दूसरा नाम क्या है?
(अ)- विटामिन K
(ब)- विटामिन B6
(स)- विटामिन B12
(द)- विटामिन B2
उत्तर:- (ब)- विटामिन B6
प्रश्न 23:- निम्नलिखित सभी कारकों के कारण हाइपोक्सिया हो सकता है, सिवाय कि-
(अ)- हीमोग्लोबिन में वृद्धि
(ब)- एक क्षेत्र में रक्त की आपूर्ति में कमी
(स)- सांस की समस्या
(द)- घटा हुआ हीमोग्लोबिन
उत्तर:- (अ)- हीमोग्लोबिन में वृद्धि
प्रश्न 24:- ………………… रोगियों के उपचार हेतु मौखिक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंटों का उपयोग किया जा सकता है।
(अ)- टाइप-2 मधुमेह
(ब)- मोटापा
(स)- कीटोसिस
(द)- डेंगू
उत्तर:- (अ)- टाइप-2 मधुमेह
प्रश्न 25:- वर्धित ग्लूकोज सहिष्णुता (Increased glucose tolerance) ……………. में देखी जाती है।
(अ)- हाइपरइनसुलिनिज्म
(ब)- हाइपोथायरॉयडिज्म
(स)- हाइपोपिटुइटैरिज्म
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपरोक्त सभी
प्रश्न 26:- एक तीव्र गंडमाला संबंधी दुष्प्रभाव के उपचार हेतु उपयुक्त दवा है-
(अ)- नाडोलोल
(ब)- प्रोपानलोल
(स)- नाइट्रोग्लिसरीन
(द)- एटेनोलोल
उत्तर:- (स)- नाइट्रोग्लिसरीन
प्रश्न 27:- Vitamin K की कमी से कौन-सी बीमारी होती है?
(अ)- स्कर्वी
(ब)- रिकेट्स
(स)- रक्त का थक्का बनना
(द)- बेरी-बेरी
उत्तर:- (स)- रक्त का थक्का बनना
प्रश्न 28:- लिपिड जो सामान्य परिवहन और विशेष रूप से यकृत में अन्य लिपिड के उपयोग के लिए आवश्यक है, उसे क्या कहा जाता है?
(अ)- लेसिथीन
(ब)- सिफेलिन
(स)- कार्डिओलिपिन
(द)- प्लाज्मालोजन
उत्तर:- (अ)- लेसिथीन
प्रश्न 29:- किस विरेचक (Purgative) से हाइपोकलिमिया हो जाता है?
(अ)- अरंडी का तेल
(ब)- डल्कोलैक्स
(स)- परासरणी विरेचक
(द)- तरल पैराफिन
उत्तर:- (अ)- अरंडी का तेल
प्रश्न 30:- निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व ऊतकों की मरम्मत (tissue repair) के लिए आवश्यक है?
(अ)- विटामिन
(ब)- प्रोटीन
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- वसा
उत्तर:- (ब)- प्रोटीन
प्रश्न 31:- निम्नलिखित हॉर्मोनों में से किसके संश्लेषण के लिए सूक्ष्म पोषक तत्व आयोडीन की आवश्यकता होती है-
(अ)- थायरॉक्सिन, ट्राइआयोडोथायरॉनिन
(ब)- टायरोसिन, थायरॉक्सिन
(स)- ट्रिप्सिन, थायरॉक्सिन
(द)- गंडमाला, क्रेटिनिज्म
उत्तर:- (अ)- थायरॉक्सिन, ट्राइआयोडोथायरॉनिन
प्रश्न 32:- राष्ट्रीय कार्यक्रम, एनपीसीडीसीएस में शामिल हैं-
(अ)- कैंसर, मधुमेह, हृदय और स्ट्रोक
(ब)- कैंसर, कुष्ठ, मधुमेह और क्षय रोग
(स)- कैंसर, हेपेटाइटिस, हृदय और मधुमेह
(द)- इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर:- (अ)- कैंसर, मधुमेह, हृदय और स्ट्रोक
प्रश्न 33:- शुद्ध और पीने योग्य पानी कहलाता है-
(अ)- भारी जल
(ब)- पोटेबल जल
(स)- आसुत जल
(द)- दूषित जल
उत्तर:- (ब)- पोटेबल जल
प्रश्न 34:- हाइपरकेलेमिया के उपचार हेतु उपयोग की जाने वाली ड्रग है-
(अ)- नाइट्रोग्लिसरीन
(ब)- कैल्शियम ग्लूकोनेट
(स)- एटेनोलोल
(द)- प्रेडिनोसोलोन
उत्तर:- (ब)- कैल्शियम ग्लूकोनेट
प्रश्न 35:- प्रोटीन का अंतिम उत्पाद क्या है?
(अ)- फ्रुक्टोज
(ब)- ग्लूकोज
(स)- ट्राइग्लिसराइड्स
(द)- एमिनो अम्ल
उत्तर:- (द)- एमिनो अम्ल
प्रश्न 36:- निम्न में से कौन टाइप-2 मधुमेह का एक प्रमुख कारण है?
(अ)- मोटापा
(ब)- बहुत ज्यादा व्यायाम, जिससे शरीर में कार्बोहाइड्रेट की कमी हो जाती है
(स)- आहार में बहुत कम चीनी, रक्त शर्करा को कम करना
(द)- इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर:- (अ)- मोटापा
प्रश्न 37:- मानव शरीर का कितने प्रतिशत भाग प्रोटीन से बना होता है?
(अ)- 5%
(ब)- 9%
(स)- 15%
(द)- 45%
उत्तर:- (स)- 15%
प्रश्न 38:- पेट में भोजन को पचाने के लिए किसकी खास आवश्यकता होती है?
(अ)- कार्बोहाइड्रेट
(ब)- वसा
(स)- एंजाइम
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- एंजाइम
प्रश्न 39:- निम्न में से किसमें प्रोटीन सबसे अधिक पाया जाता है?
(अ)- चना
(ब)- आलू
(स)- सोयाबीन
(द)- उड़द
उत्तर:- (स)- सोयाबीन
प्रश्न 40:- निम्न में से कौन सा प्रोटीन पाचक एंजाइम है?
(अ)- पेप्सिन
(ब)- काइमोट्रिप्सिन
(स)- रेनिन, ट्रिप्सिन
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न 41:- किस तत्व को रक्त का प्रोटीन कहा जाता है?
(अ)- ग्लोबिन
(ब)- प्रोटीन
(स)- हिमोग्लोबिन
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (स)- हिमोग्लोबिन
प्रश्न 42:- हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी से कौन सा रोग हो जाता है?
(अ)- रतौंधी
(ब)- ओस्टियो मलेशिया
(स)- क्वाशियोरकर
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (स)- क्वाशियोरकर
प्रश्न 43:- मुख से निकली लार किसका पाचन करती है?
(अ)- वसा
(ब)- विटामिन
(स)- प्रोटीन
(द)- स्टार्च
उत्तर:- (द)- स्टार्च
प्रश्न 44:- सोयाबीन में प्रोटीन का कितना प्रतिशत होता है?
(अ)- 42%
(ब)- 21%
(स)- 22%
(द)- 12%
उत्तर:- (अ)- 42%
प्रश्न 45:- लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है?
(अ)- रेनिन
(ब)- पेप्सिन
(स)- टायलिन
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- टायलिन
प्रश्न 46:- बालों व नाखूनों में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
(अ)- हीमोग्लोबिन
(ब)- केसीन
(स)- किरेटिन
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- किरेटिन
प्रश्न 47:- रक्त में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
(अ)- पेप्सिन
(ब)- ट्रिप्सिन
(स)- हीमोग्लोबिन
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- हीमोग्लोबिन
प्रश्न 48:- अमीनो अम्ल का गलनांक कितना होता है?
(अ)- 50°C
(ब)- 200°C
(स)- 100°C
(द)- 150°C
उत्तर:- (ब)- 200°C
प्रश्न 49:- ……………. में विटामिन डी सबसे ज्यादा होता है?
(अ)- सूरजमुखी का तेल
(ब)- जैतून का तेल
(स)- बिनौला (कॉटन सीड) का तेल
(द)- कॉड लिवर तेल (मछली का तेल)
उत्तर:- (द)- कॉड लिवर तेल (मछली का तेल)
प्रश्न 50:- बेरी-बेरी …………….. की कमी के कारण होता है?
(अ)- विटामिन B1
(ब)- विटामिन B3
(स)- विटामिन B12
(द)- विटामिन B6
उत्तर:- (अ)- विटामिन B1
प्रश्न 51:- विटामिन सी की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(अ)- बेरी-बेरी
(ब)- स्कर्वी
(स)- नाइट ब्लाइंडनेस
(द)- रिकेट्स
उत्तर:- (ब)- स्कर्वी
प्रश्न 52:- निम्नलिखित में से विटामिन A का अच्छा स्रोत क्या है?
(अ)- स्ट्रॉबेरी
(ब)- गाजर
(स)- पत्ता गोभी
(द)- आलू
उत्तर:- (ब)- गाजर
प्रश्न 53:- उस विटामिन का नाम बताएं जिसकी कमी के कारण अत्यधिक खून बहने लगता है?
(अ)- विटामिन B
(ब)- विटामिन K
(स)- विटामिन A
(द)- विटामिन C
उत्तर:- (ब)- विटामिन K
प्रश्न 54:- शुष्काक्षिपाक (Xerophthalmia) ………. विटामिन की कमी के कारण होता है?
(अ)- K
(ब)- D
(स)- A
(द)- C
उत्तर:- (स)- A
प्रश्न 55:- अगर एक व्यक्ति रिकेट्स से पीड़ित है, तो व्यक्ति में ……………. की कमी है?
(अ)- विटामिन A
(ब)- विटामिन B
(स)- विटामिन K
(द)- विटामिन D
उत्तर:- (द)- विटामिन D
प्रश्न 56:- गाजर में सबसे प्रचुर मात्रा में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
(अ)- विटामिन C
(ब)- विटामिन A
(स)- विटामिन D
(द)- विटामिन B
उत्तर:- (ब)- विटामिन A
प्रश्न 57:- मछली से प्राप्त होने वाला कॉड लिवर तेल किस विटामिन से समृद्ध होता है?
(अ)- विटामिन C
(ब)- विटामिन B
(स)- विटामिन A
(द)- विटामिन D
उत्तर:- (द)- विटामिन D
प्रश्न 58:- किस विटामिन की कमी से स्कर्वी (Scurvy) रोग होता है?
(अ)- विटामिन ए
(ब)- विटामिन बी
(स)- विटामिन के
(द)- विटामिन सी
उत्तर:- (द)- विटामिन सी
UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप
UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 से संबंधित ताजा अपडेट्स और Daily Quiz के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल अथवा ग्रुप से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल/ग्रुप का लिंक नीचे दिया गया है-
Telegram Channel for Regular Updates | Join Now |
Telegram Group for Daily Quiz | Join Now |
Telegram Group for Discussion | Join Now |
यह भी देखें-
- UPSSSC Mukhya Sevika Latest Syllabus 2022-23
- UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test
- मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट्स
- मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए मार्केट की कुछ बेस्ट किताबें
- मुख्य सेविका क्या हैं? इसकी जिम्मेदारियां?
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की पूरी जानकारी
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Practice Set
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Questions Bank
अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।