UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-8

दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Mukhya Sevika Practice Set-8 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें “संतुलित आहार, भोजन का कैलोरी मान और वजन प्रबंधन (Balanced Dict, calorific value of food & weight management)” से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।

UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-8
UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-8

UP Mukhya Sevika Bharti 2022-23 (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set-8

Topic – संतुलित आहार, भोजन का कैलोरी मान और वजन प्रबंधन (Balanced Dict, calorific value of food & weight management) 

प्रश्न 1:- किसी व्यक्ति के संतुलित आहार में पोषक तत्वों की मात्रा निर्भर करती है? 
(अ)- केवल लिंग पर
(ब)- केवल आयु पर
(स)- आयु एवं लिंग दोनों पर
(द)- आयु, लिंग एवं शारीरिक आवश्यकता पर
उत्तर:- (द)- आयु, लिंग एवं शारीरिक आवश्यकता पर

प्रश्न 2:- एक ग्राम वसा के पूर्ण ऑक्सीकरण से लगभग कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
(अ)- 9 किलो कैलोरी
(ब)- 7 किलो कैलोरी
(स)- 12 किलो कैलोरी
(द)- 4 किलो कैलोरी
उत्तर:- (अ)- 9 किलो कैलोरी

प्रश्न 3:- निम्न से कौन सन्तुलित आहार से होने वाला लाभ नहीं है? 
(अ)- रोगों से सुरक्षा
(ब)- मोटापा में वृद्धि
(स)- पोषक तत्वों की पूर्ति
(द)- स्मरण शक्ति में वृद्धि
उत्तर:- (ब)- मोटापा में वृद्धि

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 4:- निम्नलिखित में से किसके 1 ग्राम मात्रा के ऑक्सीकरण से अधिकतम ऊर्जा प्राप्त होती है?
(अ)- विटामिन
(ब)- प्रोटीन
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- वसा
उत्तर:- (द)- वसा

प्रश्न 5:- निम्नलिखित में से क्या संतुलित आहार में उपस्थित होना चाहिए? 
(अ)- अत्यधिक मात्रा में वसा
(ब)- अत्यधिक मात्रा में विटामिन
(स)- अल्प मात्रा में कार्बोहाइड्रेट
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (द)- इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6:- खाद्य पदार्थों में उपस्थित ऊर्जा के मापन हेतु किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ)- मल्टीमीटर
(ब)- बॉम्ब कैलोरीमीटर
(स)- एलसीआर मीटर
(द)- अमीटर
उत्तर:- (ब)- बॉम्ब कैलोरीमीटर

प्रश्न 7:- भोजन से प्राप्त होने वाली कुल ऊर्जा का कितना प्रतिशत भाग हमें प्रोटीन से प्राप्त करना चाहिए?
(अ)- 30-40%
(ब)- 40-50%
(स)- 10-15%
(द)- 60-70%
उत्तर:- (स)- 10-15%

प्रश्न 8:- एक ग्राम एल्कोहल से कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? 
(अ)- 7 किलो कैलोरी
(ब)- 10 किलो कैलोरी
(स)- 4 किलो कैलोरी
(द)- 9 किलो कैलोरी
उत्तर:- (अ)- 7 किलो कैलोरी

प्रश्न 9:- हमारे भोजन से प्राप्त होने वाली कुल ऊर्जा का कितना प्रतिशत भाग हमें वसा से प्राप्त करना चाहिए?
(अ)- 10-15%
(ब)- 20-30%
(स)- 50-60%
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- 20-30%

प्रश्न 10:- जल की एक ग्राम मात्रा से हमें कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है?
(अ)- 0 किलो कैलोरी
(ब)- 3 किलो कैलोरी 
(स)- 9 किलो कैलोरी
(द)- 15 किलो कैलोरी
उत्तर:- (अ)- 0 किलो कैलोरी

प्रश्न 11:- सन्तुलित आहार से प्राप्त होने वाली कुल ऊर्जा का कितना प्रतिशत भाग हमें कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त करना चाहिए?
(अ)- 10-15%
(ब)- 20-30%
(स)- 30-40%
(द)- 50-60%
उत्तर:- (द)- 50-60%

प्रश्न 12:- निम्नलिखित में से हमारे भोजन में किसकी मात्रा सबसे अधिक होनी चाहिए?
(अ)- अनाज एवं उनके उत्पाद
(ब)- फल एवं सब्जियाँ
(स)- दूध, मांस
(द)- दाल
उत्तर:- (अ)- अनाज एवं उनके उत्पाद

प्रश्न 13:- निम्नलिखित में से कौन वृहत पोषक तत्व नहीं है?
(अ)- वसा
(ब)- विटामिन
(स)- प्रोटीन
(द)- कार्बोहाइड्रेट
उत्तर:- (ब)- विटामिन

प्रश्न 14:- निम्नलिखित में से हमारे भोजन में किसी मात्रा सबसे कम होनी चाहिए?
(अ)- फल एवं सब्जियाँ
(ब)- दाल
(स)- वसा
(द)- दूध एवं मांस
उत्तर:- (स)- वसा

प्रश्न 15:- निम्नलिखित में से कौन सूक्ष्म पोषक तत्व नहीं है? 
(अ)- कैल्शियम
(ब)- वसा
(स)- आयोडीन
(द)- विटामिन
उत्तर:- (ब)- वसा

प्रश्न 16:- ज्यादा शारीरिक श्रम करने वाले व्यक्ति के भोजन में किस पोषक तत्व की मात्रा अधिक होनी चाहिए?
(अ)- विटामिन
(ब)- कार्बोहाइड्रेट
(स)- प्रोटीन
(द)- वसा
उत्तर:- (ब)- कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 17:- भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) में भोजन को कितने आधारीय खाद्य समूह में विभाजित किया है?
(अ)- सात
(ब)- पाँच
(स)- चार
(द)- तीन
उत्तर:- (ब)- पाँच

प्रश्न 18:- बच्चों की शारीरिक वृद्धि के लिए किस पोषक तत्व की जरूरत होती है? 
(अ)- प्रोटीन
(ब)- कार्बोहाइड्रेट
(स)- वसा
(द)- विटामिन
उत्तर:- (अ)- प्रोटीन

प्रश्न 19:- अनाज में पाया जाने वाला मुख्य पोषक तत्व क्या है?
(अ)- विटामिन
(ब)- वसा
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- प्रोटीन
उत्तर:- (स)- कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 20:- प्रायः बालिकाओं एवं विवाहित महिलाओं में किस पोषक तत्व की कमी हो जाती है?
(अ)- लौह
(ब)- विटामिन
(स)- वसा
(द)- आयोडीन
उत्तर:- (अ)- लौह

प्रश्न 21:- दालों में कौन सा मुख्य पोषक तत्व पाया जाता है? 
(अ)- खनिज लवण
(ब)- कार्बोहाइड्रेट
(स)- प्रोटीन
(द)- वसा
उत्तर:- (स)- प्रोटीन

प्रश्न 22:- एक सामान्य व्यक्ति को प्रतिदिन कितनी मात्रा में जल पीना चाहिए?
(अ)- 1-2 गिलास
(ब)- 2-3 गिलास
(स)- 4-5 गिलास
(द)- 8-10 गिलास
उत्तर:- (द)- 8-10 गिलास

प्रश्न 23:- चीनी एवं गुड़ में पाया जाने वाला मुख्य पोषक तत्व क्या है?
(अ)- प्रोटीन
(ब)- विटामिन
(स)- वसा
(द)- कार्बोहाइड्रेट
उत्तर:- (द)- कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 24:- फाइबर युक्त आहार मुख्यतः सहायक होता है?
(अ)- रोगों में प्रतिरक्षा में
(ब)- रक्त निर्माण में
(स)- श्वसन में
(द)- पाचन में
उत्तर:- (द)- पाचन में

प्रश्न 25:- ‘फूड गाइड पिरामिड’ क्या प्रदर्शित करता है?
(अ)- प्रतिदिन खाए जाने वाले अलग-अलग खाद्य पदार्थ की मात्रा
(ब)- कच्चा भोजन
(स)- रसोई में उपलब्ध भोजन
(द)- घर में उपलब्ध कुल भोजन
उत्तर:- (अ)- प्रतिदिन खाए जाने वाले अलग-अलग खाद्य पदार्थ की मात्रा

प्रश्न 26:- अपने शरीर के वजन बढ़ने के भय से भोजन न करने की बीमारी कहलाती है?
(अ)- बिन्ज इटिंग
(ब)- बुलिमिया नर्वोसा
(स)- एनोरेक्सिया नर्वोसा
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- एनोरेक्सिया नर्वोसा

प्रश्न 27:- हमारे शरीर के कुल भार का कितना प्रतिशत भाग प्रोटीन से बना होता है?
(अ)- 20%
(ब)- 40%
(स)- 50%
(द)- 60%
उत्तर:- (अ)- 20%

प्रश्न 28:- एक व्यक्ति बार-बार अधिक मात्रा में भोजन ग्रहण करता है और वजन बढ़ने से बचने के लिए उल्टी (Vomiting) करता है। वह किस विकार ‘ग्रसित है?
(अ)- बिन्ज इटिंग
(ब)- एनोरेक्सिया नर्वोसा
(स)- बुलिमिया नर्वोसा
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- बुलिमिया नर्वोसा

प्रश्न 29:- प्रायः किशोरावस्था में भोजन से जुड़ी कौन सी समस्यायें पायी जाती हैं?
(अ)- फास्ट फूड का उपयोग
(ब)- स्नैक्स का उपयोग
(स)- अनियमित भोजन
(द)- उपर्युक्त तीनों
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 30:- कठोर परिश्रम करने वाले पुरुष की दैनिक ऊर्जा आवश्यकता होती है? 
(अ)- 7000 किलो कैलोरी
(ब)- 2500 किलो कैलोरी 
(स)- 2000 किलो कैलोरी
(द)- 3600 किलो कैलोरी
उत्तर:- (द)- 3600 किलो कैलोरी

प्रश्न 31:- वह आहार जिसमे सभी पोषक तत्व विद्यमान रहतें है, कहलाता है?
(अ)- कीमती आहार
(ब)- संतुलित आहार 
(स)- सर्वश्रेष्ट आहार
(द)- उपर्युक्त सभी 
उत्तर:- (ब)- संतुलित आहार 

प्रश्न 32:- एक साधारण कार्य करने वाली महिला की दैनिक ऊर्जा आवश्यकता होती है? 
(अ)- 2225 किलो कैलोरी
(ब)- 3600 किलो कैलोरी
(स)- 2600 किलो कैलोरी
(द)- 1900 किलो कैलोरी
उत्तर:- (द)- 1900 किलो कैलोरी

प्रश्न 33:- हमे स्वस्थ्य रहने के लिए हमारे भोजन से प्राप्त होने वाली कुल ऊर्जा का कितना प्रतिशत वसा से प्राप्त करना चाहिए?
(अ)- 20-30%
(ब)- 30-40%
(स)- 10-20%
(द)- 25-50%
उत्तर:- (अ)- 20-30%

प्रश्न 34:- निम्न से कौन अति पोषण से होने वाला रोग नहीं है?
(अ)- उच्च रक्त चाप
(ब)- मोटापा
(स)- स्कर्वी
(द)- हृदय रोग
उत्तर:- (स)- स्कर्वी

प्रश्न 35:- जिन पोषक तत्वों की हमारे शरीर को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती हैं, उन्हे कहते हैं? 
(अ)- आवश्यक पोषक तत्व 
(ब)- वृहत पोषक तत्व 
(स)- अतिरिक्त पोषक तत्व 
(द)- सूक्ष्म पोषक तत्व 
उत्तर:- (ब)- वृहत पोषक तत्व 

प्रश्न 36:- निम्न से कौन सुपोषित व्यक्ति का लक्षण नहीं है? 
(अ)- मोटापा
(ब)- सुगठित शरीर
(स)- सही पाचन
(द)- सही समय पर गहरी नींद
उत्तर:- (अ)- मोटापा

प्रश्न 37:- रागी में पाया जाने वाला पोषक तत्व है? 
(अ)- प्रोटीन
(ब)- विटामिन
(स)- वसा
(द)- कार्बोहाइड्रेट  
उत्तर:- (द)- कार्बोहाइड्रेट

प्रश्न 38:- खनिज लवण हमारे शरीर के कुल भार का कितने प्रतिशत भाग का निर्माण करते हैं?
(अ)- 4-5%
(ब)- 30-40%
(स)- 20-30%
(द)- 15-20%
उत्तर:- (अ)- 4-5%

प्रश्न 39:- चीनी में लगभग कितना प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है?
(अ)- 75%
(ब)- 90%
(स)- 100%
(द)- 85%
उत्तर:- (स)- 100%

प्रश्न 40:- गर्भवती स्त्रियों में प्रायः किन खनिज लवणों की कमी हो जाती है?
(अ)- पोटैशियम एवं आयोडीन
(ब)- सोडियम एवं पोटैशियम
(स)- सोडियम एवं आयोडीन
(द)- कैल्सियम एवं आयरन
उत्तर:- (द)- कैल्सियम एवं आयरन

प्रश्न 41:- 1 ग्राम प्रोटीन से हमे कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? 
(अ)- 5 किलो कैलोरी
(ब)- 4 किलो कैलोरी
(स)- 3 किलो कैलोरी
(द)- 6 किलो कैलोरी
उत्तर:- (ब)- 4 किलो कैलोरी

प्रश्न 42:- किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) ज्ञात करने के लिए किन तथ्यों की आवश्यकता होती है? 
(अ)- उसके आय की
(ब)- वजन एवं लम्बाई दोनों की
(स)- उसके लम्बाई की
(द)- उसके वजन की
उत्तर:- (ब)- वजन एवं लम्बाई दोनों की

प्रश्न 43:- 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट से हमें कितनी ऊर्जा प्राप्त होती है? 
(अ)- 5 किलो कैलोरी
(ब)- 4 किलो कैलोरी
(स)- 0 किलो कैलोरी
(द)- 6 किलो कैलोरी
उत्तर:- (ब)- 4 किलो कैलोरी

प्रश्न 44:- एक सामान्य भार वाले व्यक्ति का BMI स्कोर कितना होता है?
(अ)- 30-35 किग्रा/मीटर’
(ब)- 18.5-24.9 किग्रा/मीटर’
(स)- 35-40 किग्रा / मीटर’
(द)- 25-30 किग्रा / मीटर’
उत्तर:- (ब)- 18.5-24.9 किग्रा/मीटर’

प्रश्न 45:- खनिज लवण से ऊर्जा प्राप्त होती है? 
(अ)- 5 किलो कैलोरी
(ब)- 4 किलो कैलोरी
(स)- 0 किलो कैलोरी
(द)- 6 किलो कैलोरी
उत्तर:- (स)- 0 किलो कैलोरी

प्रश्न 46:- निम्नलिखित में से किस स्थिति में शरीर का वजन बढ़ता है?
(अ)- ग्रहण की गई कैलोरी < खर्च की गई कैलोरी
(ब)- ग्रहण की गई कैलोरी > खर्च की गई कैलोरी
(स)- ग्रहण की गई कैलोरी = खर्च की गई कैलोरी
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- ग्रहण की गई कैलोरी > खर्च की गई कैलोरी

प्रश्न 47:- शरीर की वृद्धि एवं उत्तको के मरम्मत के लिए आवश्यक पोषक तत्व है? 
(अ)- कार्बोहाइड्रेट  
(ब)- वसा
(स)- प्रोटीन
(द)- विटामिन
उत्तर:- (स)- प्रोटीन

प्रश्न 48:- यदि मानव शरीर द्वारा भोजन से प्राप्त ऊर्जा की मात्रा उसके द्वारा खर्च की गई ऊर्जा के बराबर हो तो उसका वजन-
(अ)- संतुलित रहेगा
(ब)- बढ़ेगा
(स)- कम होगा
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- संतुलित रहेगा

प्रश्न 49:- भोजन को तोड़ने एवं भोजन, रासायनिक पदार्थ और गैसों के परिवहन के लिए आवश्यक तत्व है? 
(अ)- वसा
(ब)- खनिज लवण
(स)- जल
(द)- प्रोटीन
उत्तर:- (स)- जल

प्रश्न 50:- निम्न से कौन शरीर का वजन कम करने में सहायक नहीं हैं?
(अ)- कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ
(ब)- सूप का सेवन
(स)- वसा का सेवन
(द)- व्यायाम
उत्तर:- (स)- वसा का सेवन

UPSSSC मुख्य सेविका की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप

UPSSSC मुख्य सेविका से संबंधित ताजा अपडेट्स और Daily Quiz के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल अथवा ग्रुप से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल/ग्रुप का लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now

यह भी देखें-

अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!