दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment 2022-23 के कुल 2693 पद के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Practice Set-7 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें “ऊर्जा, बेसल उपापचय (Energy, Basal metabolism)” से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।

UP Mukhya Sevika Bharti 2022-23 (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set-7
Topic – ऊर्जा, बेसल उपापचय (Energy, Basal metabolism)
प्रश्न:- निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए-
1. वसा और कार्बोहाइड्रेट आहार ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं
2. प्रोटीन भी ऊर्जा का स्रोत है लेकिन सीमित मात्रा में
3. वसा से सर्वाधिक ऊर्जा प्राप्त होती है
4. वसा से प्रति ग्राम 9 Kcal ऊर्जा प्राप्त होती है
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प है-
(अ)- 1, 2, 3
(ब)- 1, 2
(स)- 1, 3, 4
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- खाद्य पदार्थों में उपस्थित ऊर्जा के मापन हेतु कैलोरी (Calorie) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसके द्वारा गया था?
(अ)- ऍन्टोनी लेवोइजर
(ब)- बैनेडिक्ट
(स)- डब्ल्यू.ओ. एटवाटर
(द)- लाप्लेस
उत्तर:- (स)- डब्ल्यू.ओ. एटवाटर
प्रश्न:- निम्न में से सत्य कथन पहचानिए-
(अ)- पौधे प्रकाश ऊर्जा का प्रयोग अकार्बनिक तत्वों द्वारा कार्बनिक यौगिक का निर्माण करते हैं
(ब)- जीव-जंतु सीधे तौर पर सूर्य की ऊर्जा का प्रयोग नहीं कर सकते हैं
(स)- पौधों के हरे पत्ते सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते हैं
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- जब ऊर्जा संतुलन लंबे समय तक बना रहता है व्यक्ति की अवस्था को कहा जाता है-
(अ)- स्थिर अवस्था
(ब)- संतुलित आहार की अवस्था
(स)- शारीरिक स्थिरता की अवस्था
(द)- शारीरिक समानता की अवस्था
उत्तर:- (अ)- स्थिर अवस्था
प्रश्न:- शरीर में भोजन से किन क्रियाओं के उपरांत पोषक तत्वों से ऊर्जा विमुक्त होती हैं-
(अ)- चयापचय
(ब)- अवशोषण
(स)- पाचन
(द)- उपर्युक्त तीनों क्रियाओं के बाद
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त तीनों क्रियाओं के बाद
प्रश्न:- एटवाटर प्रणाली का उपयोग किस लिए किया जाता है?
(अ)- खाद्य पदार्थों में उपस्थित ऊर्जा के मापन हेतु
(ब)- उपापचय के मापन हेतु
(स)- गैसीय विनिमय के मापन हेतु
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- खाद्य पदार्थों में उपस्थित ऊर्जा के मापन हेतु
प्रश्न:- निम्न में से किस तत्व की मात्रा हमारे आहार में सर्वाधिक पाई जाती है-
(अ)- वसा
(ब)- प्रोटीन
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- एल्कोहल
उत्तर:- (स)- कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न:- कुल ऊर्जा व्यय से क्या तात्पर्य है-
(अ)- 24 घंटे में एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा खर्च की गई ऊर्जा
(ब)- एक वर्ष में एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा खर्च ऊर्जा
(स)- एक सप्ताह में एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा खर्च ऊर्जा
(द)- एक माह में एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा खर्च ऊर्जा
उत्तर:- (अ)- 24 घंटे में एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा खर्च की गई ऊर्जा
प्रश्न:- निम्न में से कौन सही सुमेलित है-
(अ)- कार्बोहाइड्रेट – 9 किलो कैलोरी/ग्राम
(ब)- एल्कोहॉल – 7 किलो कैलोरी/ग्राम
(स)- वसा – 4 किलो कैलोरी/ग्राम
(द)- प्रोटीन – 7 किलो कैलोरी/ग्राम
उत्तर:- (ब)- एल्कोहॉल – 7 किलो कैलोरी/ग्राम
प्रश्न:- निम्नलिखित में से ऊर्जा के स्रोत हैं-
(अ)- प्रोटीन
(ब)- वसा
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- ऊर्जा सेवन का अनुशंसित स्तर कहलाता है-
(अ)- ऊर्जा का साप्ताहिक स्तर पर सेवन
(ब)- ऊर्जा का दैनिक स्तर पर सेवन
(स)- ऊर्जा का वह स्तर जो एक परिवार के लिए आवश्यक
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- ऊर्जा का दैनिक स्तर पर सेवन
प्रश्न:- ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत कौन है-
(अ)- खनिज तेल
(ब)- ग्लूकोज
(स)- भोज्य पदार्थ
(द)- सूर्य का प्रकाश
उत्तर:- (द)- सूर्य का प्रकाश
प्रश्न:- ऊर्जा सेवन का अनुशंसित स्तर वह राशि है जो-
(अ)- समूह में सभी व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है
(ब)- समूह में सभी व्यक्तियों की आवश्यकताओं की पूर्ति से अधिक होती है
(स)- व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति करती है
(द)- ‘अ’ व ‘ब’ दोनों
उत्तर:- (द)- ‘अ’ व ‘ब’ दोनों
प्रश्न :- मानव शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता होती है-
(अ)- अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए
(ब)- शारीरिक गतिविधियों के संचालन के लिए
(स)- शरीर के आकारिक संरचना के लिए
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- मानव शरीर में ऊर्जा आपूर्ति के प्रमुख स्रोत के रूप में जाना जाता है-
(अ)- कार्बोहाइड्रेट
(ब)- विटामिन
(स)- प्रोटीन
(द)- खनिज पदार्थ
उत्तर:- (अ)- कार्बोहाइड्रेट
प्रश्न:- शरीर के लिए ऊर्जा का सबसे संघनित स्त्रोत है-
(अ)- वसा
(ब)- प्रोटीन
(स)- कार्बोहाइड्रेट
(द)- एल्कोहल
उत्तर:- (अ)- वसा
प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. भारी शरीर वाले व्यक्तियों की आधारीय चयापचय दर हल्के शरीर की तुलना में अधिक होती है।
2. हल्के शरीर वाले व्यक्तियों की प्रति इकाई शरीर भार आधारीय चयापचय दर अधिक होती है।
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प छांटिए-
(अ)- केवल 1
(ब)- केवल 2
(स)- उपर्युक्त दोनों
(द)- उपर्युक्त दोनों में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- उपर्युक्त दोनों
प्रश्न:- निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए-
1. भोजन में उपस्थित तीन प्रमुख पोषक तत्वों (कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन) से ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
2. एस्कोहल से ऊर्जा की प्राप्ति नहीं होती है।
3. जल, रेशा, विटामिन एवं खनिज लवण ऊर्जा के स्रोत नहीं है।
उपर्युक्त के आधार पर असत्य कथन छांटिए
(अ)- केवल 2
(ब)- 1, 3
(स)- 1, 2
(द)- केवल 3
उत्तर:- (अ)- केवल 2
प्रश्न:- हृदय गति, श्वसन, गुर्दे के कार्यों आदि को बनाए रखने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा क्या कहलाती है-
(अ)- आधारीय चयापचय दर
(ब)- ए.टी.पी.
(स)- संचित ऊर्जा
(द)- ए.डी.पी.
उत्तर:- (अ)- आधारीय चयापचय दर
प्रश्न:- शरीर में वसा की अतिरिक्त मात्रा कहाँ संचित रहती है-
(अ)- प्लीहा
(ब)- अग्नाशय
(स)- वसा उत्तक
(द)- यकृत
उत्तर:- (स)- वसा उत्तक
प्रश्न:- एक औसत भारतीय व्यक्ति की बेसल उपापचय दर कितनी होती है?
(अ)- 1750-1900 Kcal
(ब)- 1500-1600 Kcal
(स)- 1700-2000 Kcal
(द)- 1800-2100 Kcal
उत्तर:- (अ)- 1750-1900 Kcal
प्रश्न:- पोषक तत्वों से विमुक्त ऊर्जा का प्रयोग शरीर निम्नलिखित में से किन क्रियाओं के लिए करती है-
(अ)- मांसपेशियों की क्रियाओं एवं गति के लिए
(ब)- आधारीय चयापचयी क्रियाओं के लिए
(स)- शारीरिक वृद्धि एवं टूट-फूट की मरम्मत के लिए
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- भोजन के चयापचय के बाद ऊर्जा विमुक्त होती है। इसके लिए ग्लूकोज का आक्सीकरण होता है। अंततः ऊर्जा किस रूप में उत्पन्न होती है?
(अ)- कार्बन डाई ऑक्साइड के रूप में
(ब)- एटीपी के रूप में
(स)- आक्सीजन के रूप में
(द)- एडीपी के रूप में
उत्तर:- (ब)- एटीपी के रूप में
प्रश्न:- पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विश्राम की स्थिति में शरीर के अनैच्छिक क्रियाओं तथा शरीर के ताप नियमन हेतु आवश्यक ऊर्जा व्यय कहलाता है-
(अ)- अनुशंसित व्यय दर
(ब)- आधारीय चयापचय दर
(स)- संतुलित ऊर्जा व्यय दर
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- आधारीय चयापचय दर
प्रश्न:- आक्सीजन की खपत के संदर्भ में आधारीय चयापचय दर कितनी होती है-
(अ)- 20 लीटर प्रति घंटा
(ब)- 17 लीटर प्रति घंटा
(स)- 15 लीटर प्रति घंटा
(द)- 18 लीटर प्रति घंटा
उत्तर:- (स)- 15 लीटर प्रति घंटा
प्रश्न:- अनैच्छिक क्रियाओं के संचालन एवं विश्राम करते समय किस ऊर्जा का व्यय होता है?
(अ)- रासायनिक ऊर्जा
(ब)- जैव ऊर्जा
(स)- यांत्रिक ऊर्जा
(द)- विश्राम ऊर्जा
उत्तर:- (द)- विश्राम ऊर्जा
प्रश्न:- निम्नलिखित तथ्यों पर विचार कीजिए-
(A) बौम्ब कैलोरीमीटर में पोषक तत्व पूर्ण रूप से ऑक्सीकृत हो जाते हैं तथा उष्मा, कार्बन डाई ऑक्साइड एवं जल में परिवर्तित हो जाते हैं।
(B) मानव शरीर में पोषक तत्व सम्पूर्ण रूप में ऑक्सीकृत नहीं होते हैं।
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ)- केवल (B)
(ब)- केवल (A)
(स)- उपर्युक्त दोनों
(द)- उपर्युक्त दोनों में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- उपर्युक्त दोनों
प्रश्न:- यदि 100 ग्राम चावल में 78.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6.8 ग्राम प्रोटीन एवं 0.5 ग्राम वसा उपस्थित है तो एटवाटर ब्रायट फैक्टर के प्रयोग से 100 ग्राम चावल में उपस्थित कुल ऊर्जा की मात्रा कितनी होगी?
(अ)- 352.08 किलो-कैलोरी
(ब)- 344.5 किलो-कैलोरी
(स)- 332.05 किलो-कैलोरी
(द)- 348 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (ब)- 344.5 किलो-कैलोरी
हल:- एटवाटर ब्रायट फैक्टर के अनुसार 100 ग्राम चावल में उपस्थित ऊर्जा की मात्रा की गणना-
कार्बोहाइड्रेट (78.2 × 4) + प्रोटीन (6.8 × 4) + वसा (0.5 × 9) = 344.5 किलो-कैलोरी
प्रश्न:- निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है-
(अ)- मांसपेशियों की गतिशीलता – यांत्रिक ऊर्जा
(ब)- खाद्य पदार्थों में संचित ऊर्जा – जैव ऊर्जा
(स)- शरीर का ताप नियंत्रण – शारीरिक उष्मा
(द)- तंत्रिकाओं में संवेदना प्रेषण – विद्युत ऊर्जा
उत्तर:- (ब)- खाद्य पदार्थों में संचित ऊर्जा – जैव ऊर्जा
प्रश्न:- बौम्ब कैलोरीमीटर में कार्बोहाइड्रेट, वसा एवं प्रोटीन पोषक तत्वों में ऊर्जा मान इस प्रकार है-
1. 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट – 4.30 K cal
2. 1 ग्राम वसा – 9.45 K cal
3. 1 ग्राम प्रोटीन – 4.35 K cal
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प का चयन करें-
(अ)- 1, 2
(ब)- 1, 3
(स)- 1, 2, 3
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- 1, 2
प्रश्न:- किसी सामान्य व्यक्ति के कुल ऊर्जा व्यय का लगभग कितना प्रतिशत भाग विश्राम ऊर्जा के रुप में व्यय होता है-
(अ)- 68 प्रतिशत
(ब)- 66 प्रतिशत
(स)- 40 प्रतिशत
(द)- 56 प्रतिशत
उत्तर:- (ब)- 66 प्रतिशत
प्रश्न:- मानव शरीर द्वारा ग्रहण किए गए भोजन उपस्थित तत्वों के अवशोषण की मात्रा गई है-
(A) कार्बोहाइड्रेट 97 प्रतिशत
(B) वसा 98 प्रतिशत
(C) प्रोटीन 92 प्रतिशत
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ)- A, B
(ब)- B, C
(स)- A, C
(द)- केवल C
उत्तर:- (स)- A, C
प्रश्न:- बौम्ब कैलोरीमीटर किसके मापन हेतु प्रयुक्त होता है-
(अ)- विद्युत ऊर्जा
(ब)- जैव ऊर्जा
(स)- खाद्य पदार्थ में उपस्थित ऊर्जा
(द)- सौर ऊर्जा
उत्तर:- (स)- खाद्य पदार्थ में उपस्थित ऊर्जा
प्रश्न:- भोजन के पोषक तत्वों से अवशोषित ऊर्जा की मात्रा निम्न में से किसके द्वारा मापी जा सकती है?
(अ)- एटवाटर ब्रायट फैक्टर
(ब)- बैनेडिक्ट ऑक्सी कैलोरीमीटर
(स)- बॉम्ब कैलोरी मीटर
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी
प्रश्न:- निम्न तथ्यों पर विचार कीजिए-
(A) चयापचय क्रिया में कार्बोहाइड्रेट एवं वसा से कुछ मात्रा में ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
(B) चयापचय क्रिया में प्रोटीन पूर्ण रूप से ऑक्सीकृत हो जाती है।
(C) इसलिए चयापचय क्रिया में प्रोटीन से कोई ऊर्जा नष्ट नहीं होती
उपर्युक्त के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए-
(अ)- A व B
(ब)- B व C
(स)- केवल A
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न:- भोजन में उपस्थित पोषक तत्वों के ऑक्सीकरण में प्रयुक्त ऑक्सीजन की मात्रा के आधार पर उपस्थित ऊर्जा की मात्रा बताने वाला मापक है-
(अ)- बेनेडिक्ट ऑक्सी-कैलोरीमीटर
(ब)- एटवाटर ब्रायट फैक्टर
(स)- बौम्ब कैलोरीमीटर
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- बेनेडिक्ट ऑक्सी-कैलोरीमीटर
प्रश्न:- उपचय (Anabolism) के अंतर्गत क्या सम्मिलित नहीं है-
(अ)- प्रोटीन संश्लेषण, Lipid
(ब)- सरल पदार्थों से जटिल यौगिकों का निर्माण
(स)- ऑक्सीजन की कमी, हाइड्रोजन की वृद्धि
(द)- प्रकाश संश्लेषण
उत्तर:- (स)- ऑक्सीजन की कमी, हाइड्रोजन की वृद्धि
प्रश्न:- शरीर के जीवित रहने के लिए अनिवार्य न्यूनतम जितनी शक्ति की आवश्यकता होती है, कहलाती है-
(अ)- आधारीय चयापचय दर (Basal Metabolism Rate)
(ब)- उपचय (Anabolism)
(स)- अपचय (Catabolism)
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (अ)- आधारीय चयापचय दर (Basal Metabolism Rate)
प्रश्न:- एक किलोग्राम पिंड को एक न्यूटन बल से 1 मीटर तक खिसकाने में प्रयुक्त ऊर्जा को कहते हैं-
(अ)- जूल
(ब)- कैलोरी
(स)- किलो-जूल
(द)- किलो-कैलोरी
उत्तर:- (अ)- जूल
प्रश्न:- अपचय (Catabolism) के अंतर्गत क्या सम्मिलित नहीं है-
(अ)- यह प्रक्रिया पूरे शरीर में हर समय होती रहती है।
(ब)- सरल पदार्थों से जटिल यौगिकों का निर्माण
(स)- यह जटिल यौगिक को सरल रुप में तोड़ती है।
(द)- ऑक्सीजन की कमी, हाइड्रोजन की वृद्धि
उत्तर:- (ब)- सरल पदार्थों से जटिल यौगिकों का निर्माण
प्रश्न:- भोजन में मुख्यतः 3 घटक होते हैं जो शरीर को ऊष्मा प्रदान करते हैं-
(अ)- कार्बोहाइड्रेट, वसा व प्रोटीन
(ब)- कार्बोहाइड्रेट, अल्कोहल व प्रोटीन
(स)- खनिज लवण, वसा व प्रोटीन
(द)- खनिज लवण, विटामिन व प्रोटीन
उत्तर:- (अ)- कार्बोहाइड्रेट, वसा व प्रोटीन
प्रश्न:- ऊर्जा की आवश्यकता को प्रभावित करने वाले कारक नहीं है-
(अ)- आधारीय चयापचय दर
(ब)- मांसपेशीय क्रियाएँ
(स)- शारीरिक क्रियाशीलता के अनुसार ऊर्जा मांग
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (द)- इनमें से कोई नहीं
प्रश्न:- यदि 100 ग्राम चावल में 66.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 7.9 ग्राम प्रोटीन एवं 1.5 ग्राम वसा उपस्थित है तो एटवाटर ब्रायट फैक्टर के प्रयोग से 100 ग्राम चावल में उपस्थित कुल ऊर्जा की मात्रा कितनी होगी?
(अ)- 350.08 किलो-कैलोरी
(ब)- 310.3 किलो-कैलोरी
(स)- 342.05 किलो-कैलोरी
(द)- 335.2 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (ब)- 310.3 किलो-कैलोरी
हल:- एटवाटर ब्रायट फैक्टर के अनुसार 100 ग्राम चावल में उपस्थित ऊर्जा की मात्रा की गणना-
कार्बोहाइड्रेट (66.3 × 4) + प्रोटीन (7.9 × 4) + वसा (1.5 × 9) = 310.3 किलो-कैलोरी
प्रश्न:- यदि 150 ग्राम चावल में 96.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.1 ग्राम प्रोटीन एवं 3.5 ग्राम वसा उपस्थित है तो एटवाटर ब्रायट फैक्टर के प्रयोग से 150 ग्राम चावल में उपस्थित कुल ऊर्जा की मात्रा कितनी होगी?
(अ)- 420.8 किलो-कैलोरी
(ब)- 390.3 किलो-कैलोरी
(स)- 400.1 किलो-कैलोरी
(द)- 453.1 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (द)- 453.1 किलो-कैलोरी
हल:- एटवाटर ब्रायट फैक्टर के अनुसार 150 ग्राम चावल में उपस्थित ऊर्जा की मात्रा की गणना-
कार्बोहाइड्रेट (96.3 × 4) + प्रोटीन (9.1 × 4) + वसा (3.5 × 9) = 453.1 किलो-कैलोरी
प्रश्न:- निम्न में से किस विधि में शरीर द्वारा शोषित ऑक्सीजन और निष्कासित कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा ज्ञात करके ऊर्जा की गणना करते हैं?
(अ)- प्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री
(ब)- अप्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री मीटरी
(स)- ‘अ’ व ‘ब’ दोनों
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- अप्रत्यक्ष कैलोरीमेट्री मीटरी
प्रश्न:- एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा औसतन 24 घंटे की अवधि मे खर्च की गयी ऊर्जा क्या कहलाता है?
(अ)- ऊर्जा व्यय
(ब)- कुल ऊर्जा व्यय
(स)- औसतन ऊर्जा व्यय
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (ब)- कुल ऊर्जा व्यय
प्रश्न:- जब ऊर्जा संतुलन लम्बे समय तक बना रहता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ)- व्यक्ति की संतुलित अवस्था
(ब)- व्याक्ति की स्थिर अवस्था
(स)- दोनों
(द)- उपर्युक्त मे से कोई नही
उत्तर:- (ब)- व्याक्ति की स्थिर अवस्था
प्रश्न:- ऊर्जा संतुलन तब प्राप्त होता है, जब…..
(अ)- आहार ऊर्जा का सेवन कुल ऊर्जा व्यय के बराबर हो
(ब)- आहार ऊर्जा का सेवन कुल ऊर्जा व्यय से अधिक हो
(स)- आहार ऊर्जा का सेवन कुल ऊर्जा व्यय से कम हो
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (अ)- आहार ऊर्जा का सेवन कुल ऊर्जा व्यय के बराबर हो
प्रश्न:- एटवाटर प्रणाली का प्रयोग किसने किया था?
(अ)- एडवर्ड जेनर
(ब)- डब्ल्यू.ओ. एटवाटर
(स)- एंटोनी लेवोईजर
(द)- लाप्लेस
उत्तर:- (ब)- डब्ल्यू.ओ. एटवाटर
प्रश्न:- BMR Formula आधारीय चयापचय दर = ?
(अ)- 1 Kcal × Body Weight in Kg × 12 Hours
(ब)- 1 Kcal × Body Weight in Kg × 24 Hours
(स)- 1 Kcal × Body Weight in Mg × 12 Hours
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- 1 Kcal × Body Weight in Kg × 24 Hours
UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप
UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 से संबंधित ताजा अपडेट्स और Daily Quiz के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल अथवा ग्रुप से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल/ग्रुप का लिंक नीचे दिया गया है-
Telegram Channel for Regular Updates | Join Now |
Telegram Group for Daily Quiz | Join Now |
Telegram Group for Discussion | Join Now |
यह भी देखें-
- UPSSSC Mukhya Sevika Latest Syllabus 2022-23
- UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test
- मुख्य सेविका 2022-23 की मुख्य परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट्स
- मुख्य सेविका 2022-23 की तैयारी के लिए मार्केट की कुछ बेस्ट किताबें
- मुख्य सेविका क्या हैं? इसकी जिम्मेदारियां?
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 की पूरी जानकारी
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Practice Set
- UPSSSC मुख्य सेविका 2022-23 Questions Bank
अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।