UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-6

दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Mukhya Sevika Practice Set-6 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें “सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक नियन्त्रण (Social Change, Social control)” से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।

UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-6
UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-6

UP Mukhya Sevika Bharti (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set-6

Topic – सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक नियन्त्रण (Social Change, Social control)

प्रश्न 1:- निम्नलिखित में से कौन सामाजिक नियंत्रण के स्वरूपों में शामिल नहीं है?
(अ)- अवैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक नियंत्रण
(ब)- राजतंत्रीय और प्रजातंत्रीय सामाजिक नियंत्रण
(स)- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नियंत्रण
(द)- सचेत और अचेत नियंत्रण
उत्तर:- (अ)- अवैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक नियंत्रण

प्रश्न 2:- निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(अ)- चेतन और अचेतन नियंत्रण – कूले और बर्नार्ड
(ब)- संगठित और असंगठित नियंत्रण – ई. बोगार्ड्स
(स)- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नियंत्रण – कार्ल मैनहीम
(द)- सकारात्मक और नकारात्मक नियंत्रण – किम्बाल यंग
उत्तर:- (ब)- संगठित और असंगठित नियंत्रण – ई. बोगार्ड्स

प्रश्न 3:- सामाजिक नियंत्रण “उपकरणों की प्रणाली” है, यह मत किसका है?
(अ)- रॉस
(ब)- ओगबर्न एवं निमकौफ
(स)- मैकाइबर और पेज
(द)- लेन्डिस
उत्तर:- (अ)- रॉस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 4:- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सामाजिक नियंत्रण का उल्लेख किसने किया है?
(अ)- ईमाइल दुर्खीम
(ब)- पीटर बर्गर
(स)- कार्ल मैनहीम
(द)- आगबर्न और निमकॉफ
उत्तर:- (स)- कार्ल मैनहीम

प्रश्न 5:- “कानून राजनीतिक माध्यमों से उत्पन्न सामाजिक कानून का एक रूप है।” यह परिभाषा किसने दी है?
(अ)- ईमाइल दुर्खीम
(ब)- मैइवर एवं पेज
(स)- जे.एस. रोऊक
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- जे.एस. रोऊक

प्रश्न 6:- किसी युग के आदर्श एवं मूल्य में अगर पिछले युग के मुकाबले कुछ नयापन या परिवर्तन दिखाई पड़े, तो उसे किस प्रकार का परिवर्तन कहेंगे?
(अ)- बुनियादी परिवर्तन
(ब)- बाह्य परिवर्तन
(स)- संरचनात्मक परिवर्तन
(द)- आंतरिक परिवर्तन
उत्तर:- (द)- आंतरिक परिवर्तन

प्रश्न 7:- सामाजिक नियंत्रण शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया था-
(अ)- डेविस ने
(ब)- रॉस ने
(स)- गर्टन ने
(द)- समनर ने
उत्तर:- (ब)- रॉस ने

प्रश्न 8:- कौन-सा सामाजिक परिवर्तन हमेशा ‘मानव प्रसन्नता’ को इंगित करता है?
(अ)- प्रगति
(ब)- उद्विकास
(स)- विकास
(द)- पश्चिमीकरण
उत्तर:- (अ)- प्रगति

प्रश्न 9:- निम्न में से कौन-सा सामाजिक नियंत्रण का स्वरूप नहीं है?
(अ)- प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष
(ब)- सकारात्मक और नकारात्मक
(स)- चेतन और अचेतन
(द)- सहयोग और संघर्ष
उत्तर:- (द)- सहयोग और संघर्ष

प्रश्न 10:- सामाजिक परिवर्तन में बाधा पहुंचाने वाले कारक कौन-से होते हैं?
(अ)- निरक्षरता
(ब)- निहित स्वार्थ
(स)- रूढ़िवादिता
(द)- उपर्युक्त तीनों
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त तीनों

प्रश्न 11:- सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया जो लोगों में सकारात्मक गुणों से संबंधित है-
(अ)- नगरीकरण 
(ब)- वैश्वीकरण
(स)- आर्थिक वृद्धि
(द)- विकास
उत्तर:- (द)- विकास

प्रश्न 12:- सामाजिक नियंत्रण का मुख्य लक्ष्य है-
(अ)- आदर्श नियमों व सामाजिक मूल्यों का अनुपालन करवाना
(ब)- सही समय पर चुनाव करवाना
(स)- कीमतों पर नियंत्रण रखना
(द)- सामाजिक विकास तेज करना
उत्तर:- (अ)- आदर्श नियमों व सामाजिक मूल्यों का अनुपालन करवाना

प्रश्न 13:- कार्ल मार्क्स के अनुसार, सामाजिक परिवर्तन का मुख्य कारण है-
(अ)- सामाजिक सुधार
(ब)- औद्योगिक क्रांति
(स)- वर्ग संघर्ष
(द)- राजनीतिक परिवर्तन
उत्तर:- (स)- वर्ग संघर्ष

प्रश्न 14:- सामाजिक नियंत्रण का प्रयोग होता है-
(अ)- अनौपचारिक नियमों एवं कानूनों द्वारा
(ब)- औपचारिक नियमों एवं कानूनों द्वारा
(स)- औपचारिक तथा अनौपचारिक दोनों नियमों एवं कानूनों
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- औपचारिक तथा अनौपचारिक दोनों नियमों एवं कानूनों

प्रश्न 15:- निम्नांकित में कौन सामाजिक नियंत्रण के अध्ययन से जुड़ा है?
(अ)- मार्क्स
(ब)- रॉस
(स)- पैरेटो
(द)- वेब्लेन
उत्तर:- (ब)- रॉस

प्रश्न 16:- समाज की संरचना में होने वाले परिवर्तन को निम्नलिखित में से क्या कहेंगे?
(अ)- भौतिक परिवर्तन
(ब)- सामाजिक परिवर्तन
(स)- प्रौद्योगिकी परिवर्तन
(द)- सांस्कृतिक परिवर्तन
उत्तर:- (ब)- सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 17:- निम्न में से कौन-सा सामाजिक परिवर्तन का कारक नहीं है?
(अ)- पारिवारिक
(ब)- जनसंख्यात्मक
(स)- सांस्कृतिक
(द)- प्रौद्योगिकी
उत्तर:- (अ)- पारिवारिक

प्रश्न 18:- निम्न में से सामाजिक नियंत्रण का कौन-सा साधन जनरीति है?
(अ)- अंतर्विवाह
(ब)- नमस्ते करना
(स)- एक विवाह
(द)- बहिर्विवाह
उत्तर:- (ब)- नमस्ते करना

प्रश्न 19:- व्यवस्था और स्थापित नियमों को बनाए रखने के लिए किसी भी समाज द्वारा डाले गए दबाव के प्रतिमानों को कहते हैं-
(अ)- सामाजिक संरचना
(ब)- सामाजिक नियंत्रण
(स)- समाजीकरण
(द)- सामाजिक स्तरीकरण
उत्तर:- (ब)- सामाजिक नियंत्रण

प्रश्न 20:- समाज की संरचना एवं उसके प्रकार्यों में परिवर्तन को क्या कहते हैं?
(अ)- सांस्कृतिक परिवर्तन
(ब)- सामाजिक परिवर्तन
(स)- संरचनात्मक परिवर्तन
(द)- धार्मिक परिवर्तन
उत्तर:- (ब)- सामाजिक परिवर्तन

प्रश्न 21:- कौन-सा व्यवहार सामाजिक नियंत्रण से मेल नहीं खाता?
(अ)- आयकर चुकाना
(ब)- हड़ताल पर जाना
(स)- अपनी ही जाति में विवाह
(द)- प्रार्थना स्थल में धार्मिक अनुष्ठान
उत्तर:- (ब)- हड़ताल पर जाना

प्रश्न 22:- अंतर्जातीय विवाह के कारण किसी व्यक्ति का अपनी जाति से निष्कासन उदाहरण है-
(अ)- नकारात्मक नियंत्रण का
(ब)- अप्रत्यक्ष नियंत्रण का
(स)- सकारात्मक नियंत्रण का
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- नकारात्मक नियंत्रण का

प्रश्न 23:- सामाजिक नियंत्रण क्रियाशील होता है?
(अ)- अनौपचारिक नियमों और नियमावलियों द्वारा
(ब)- औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों प्रकार के नियमों और नियमावलियों द्वारा
(स)- औपचारिक नियमों और नियमावलियों द्वारा
(द)- उपर्युक्त में से किसी के द्वारा नहीं
उत्तर:- (ब)- औपचारिक एवं अनौपचारिक दोनों प्रकार के नियमों और नियमावलियों द्वारा

प्रश्न 24:- ‘सामाजिक परिवर्तन से आशय उस बदलाव से है, जो समाज के ढांचे और प्रकार्यों में घटित हो।’ किसने यह परिभाषित किया है?
(अ)- के. डेविस
(ब)- गिलिन और गिलिन
(स)- ए. डब्ल्यू. ग्रीन
(द)- मैकाइवर एवं पेज
उत्तर:- (अ)- के. डेविस

प्रश्न 25:- सामाजिक परिवर्तन की अपनी विवेचना में किसने भौतिक तथा अभौतिक संस्कृति के अंतर को बताया है?
(अ)- एच. स्पेंसर
(ब)- डब्ल्यू. एफ. ऑगबन
(स)- कार्ल मार्क्स
(द)- ओ. स्पेंगलर
उत्तर:- (ब)- डब्ल्यू. एफ. ऑगबन

प्रश्न 26:- निम्न में से किसको सामाजिक परिवर्तन की विशेषता में सम्मिलित नहीं किया जाता है?
(अ)- संरचना
(ब)- जलवायु
(स)- समय
(द)- सार्वभौमिकता
उत्तर:- (ब)- जलवायु

प्रश्न 27:- किसने सामाजिक नियंत्रण के दो प्रकार ‘प्रत्यक्ष’ एवं ‘अप्रत्यक्ष’ का उल्लेख किया है?
(अ)- कार्ल मैनहीम
(ब)- सी. एच. कूले
(स)- मैक्स वेबर
(द)- किम्बाल रंग
उत्तर:- (अ)- कार्ल मैनहीम

प्रश्न 28:- निम्नांकित में कौन प्रौद्योगिकीय कारकों की प्राथमिकता का विवेचन सामाजिक परिवर्तन में करता है?
(अ)- वी. पैरेटो
(ब)- के. डेविस
(स)- मैक्स वेबर
(द)- कार्ल मार्क्स
उत्तर:- (द)- कार्ल मार्क्स

प्रश्न 29:- सामाजिक परिवर्तन मुख्य रूप से समाज के किस पक्ष को प्रभावित करता है?
(अ)- समूह के व्यवहार को
(ब)- सांस्कृतिक विशेषताओं को
(स)- सामाजिक संरचना को
(द)- इनमें से तीनों पक्षों को
उत्तर:- (स)- सामाजिक संरचना को

प्रश्न 30:- पिता का पुत्र के व्यवहार पर नियंत्रण को किस श्रेणी में रखेंगे?
(अ)- औपचारिक तथा अनौपचारिक नियंत्रण
(ब)- अनौपचारिक नियंत्रण
(स)- औपचारिक नियंत्रण
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- अनौपचारिक नियंत्रण

प्रश्न 31:- “सामाजिक नियंत्रण नियोजित व अनियोजित प्रक्रियाओं और अभिकरणों के लिए एक सामूहिक शब्द है, जिसके द्वारा व्यक्तियों को यह सिखाया जाता है, उनसे आग्रह किया जाता है अथवा बाध्य किया जाता है कि वे अपने समूह की रीतियों तथा सामाजिक मूल्यों के अनुसार कार्य करें।” सामाजिक नियंत्रण की उपर्युक्त परिभाषा किसकी है?
(अ)- पारसंस
(ब)- रॉस
(स)- ब्रियरली
(द)- ऑगवन एवं निमकॉफ
उत्तर:- (स)- ब्रियरली

प्रश्न 32:- निम्नलिखित में से कौन-सा एक सामाजिक परिवर्तन का जनांकिकीय कारक है?
(अ)- औद्योगिक तथा प्रौद्योगिकीय वृद्धि
(ब)- आप्रवास और उत्प्रवास
(स)- ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या में असमानता
(द)- प्रौद्योगिकीय आविष्कार
उत्तर:- (ब)- आप्रवास और उत्प्रवास

प्रश्न 33:- ऑगबर्न और निमकॉफ के अनुसार वह कौन-सी प्रक्रिया एवं साधन है जिसके द्वारा एक समूह सामाजिक मानदंडों के विचलन को सीमित करता है?
(अ)- सामाजिक संस्था
(ब)- सामाजिक नियंत्रण
(स)- सामाजीकरण
(द)- सामाजिक संगठन
उत्तर:- (ब)- सामाजिक नियंत्रण

प्रश्न 34:- निम्नलिखित में से कौन सामाजिक परिवर्तन का अवरोधक नहीं है?
(अ)- आर्थिक प्रतिस्पर्धा
(ब)- निहित स्वार्थ
(स)- जड़ता
(द)- आर्थिक लागत
उत्तर:- (अ)- आर्थिक प्रतिस्पर्धा

प्रश्न 35:- सामाजिक नियंत्रण का सबसे उत्तम एवं प्रभावी ढंग है-
(अ)- धर्म
(ब)- समाजीकरण
(स)- सामाजिक मान्यताएं
(द)- विधि-निर्माण
उत्तर:- (ब)- समाजीकरण

प्रश्न 36:- एक समाजशास्त्री ने पश्चिम में पूंजीवादी समाज के उदय के लिए प्रोटेस्टेंट धर्म के उदय को सबसे महत्त्वपूर्ण कारण माना है । यह सामाजिक परिवर्तन के किस कारक को इंगित करता है?
(अ)- धार्मिक-सांस्कृतिक कारक
(ब)- जैविकीय कारक
(स)- प्रौद्योगिकीय कारक
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- धार्मिक-सांस्कृतिक कारक

प्रश्न 37:- ‘चेतन तथा अचेतन’ प्रकार के सामाजिक नियंत्रण का उल्लेख किसके द्वारा किया गया है?
(अ)- कार्ल मैनहीम
(ब)- चार्ल्स कूले
(स)- गुरविच तथा मूरे
(द)- लेपियर 
उत्तर:- (ब)- चार्ल्स कूले

प्रश्न 38:- औपचारिक सामाजिक नियंत्रण के अंतर्गत कौन-सा साधन नहीं आता है?
(अ)- धर्म
(ब)- राज्य
(स)- कानून
(द)- कारावास
उत्तर:- (अ)- धर्म

प्रश्न 39:- सामाजिक रूपांतरण के दो स्वरूपों आधुनिकीकरण तथा क्रांति का उल्लेख किसने किया है?
(अ)- रजनी कोदारी
(ब)- कार्ल मैनहीम
(स)- जी. वर्ग
(द)- सैमुअल कोयनिंग
उत्तर:- (ब)- कार्ल मैनहीम

प्रश्न 40:- सामाजिक परिवर्तन का समाजशास्त्रीय अर्थ है-
(अ)- सामाजिक संबंधों में परिवर्तन
(ब)- संस्था में परिवर्तन
(स)- समाज में परिवर्तन
(द)- समिति में परिवर्तन
उत्तर:-(अ)- सामाजिक संबंधों में परिवर्तन

प्रश्न 41:- चेतन तथा अचेतन प्रकार के सामाजिक नियंत्रण का प्रतिपादन किसने किया था?
(अ)- चार्ल्स कूले
(ब)- लेन्डिस
(स)- कार्ल मैनहीम
(द)- लेपियर
उत्तर:- (अ)- चार्ल्स कूले

प्रश्न 42:- निम्न में से कौन सामाजिक नियंत्रण का अभिकरण नहीं है?
(अ)- रीति-रिवाज
(ब)- अर्थव्यवस्था
(स)- कानून
(द)- धर्म
उत्तर:- (ब)- अर्थव्यवस्था

प्रश्न 43:- “दबाव की वह पद्धति जो स्तर को बनाए रखने और नियमों को स्थापित करने के लिए समाज द्वारा लगायी जाती है”। सामाजिक नियंत्रण की उक्त परिभाषा किसने दी है?
(अ)- चार्ल्स कूले
(ब)- लेन्डिस
(स)- ऑगबर्न एवं निमकॉफ
(द)- के. यंग
उत्तर:- (स)- ऑगबर्न एवं निमकॉफ

प्रश्न 44:- सामाजीकरण के निम्नलिखित सिद्धांतों में से कौन सीखने का सिद्धांत है?
(अ)- सामाजिक संरचना का सिद्धांत
(ब)- धर्म का कार्यात्मक सिद्धांत
(स)- सम्बद्ध प्रत्यावर्तन का सिद्धांत
(द)- नियंत्रण का सिद्धांत
उत्तर:- (द)- नियंत्रण का सिद्धांत

प्रश्न 45:- सामाजिक नियंत्रण किया जा सकता है-
(अ)- धर्म द्वारा
(ब)- कानून द्वारा
(स)- समाज द्वारा
(द)- उपर्युक्त सभी के द्वारा
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी के द्वारा

प्रश्न 46:- सामाजिक नियंत्रण के महत्वपूर्ण साधनों में कौन शामिल हैं?
(अ)- विश्वास
(ब)- सामाजिक आदर्श
(स)- संस्कार
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 47:- “वह प्रक्रिया जिसके द्वारा सामाजिक स्तर को स्थापित किया जाता है और बनाए रखा जाता है।” सामाजिक नियंत्रण की यह परिभाषा किसकी है?
(अ)- थामस लकमैन
(ब)- लेडिंस
(स)- कार्ल मैनहीम
(द)- पीटर बर्गर
उत्तर:- (ब)- लेडिंस

प्रश्न 48:- सामाजिक नियंत्रण सार्वजनिक राय द्वारा भी किया जाता है। सार्वजनिक राय स्थापित करने में सहायक साधन हैं?
(अ)- रेडियो
(ब)- इंटरनेट
(स)- प्रेस
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 49:- औपचारिक सामाजिक नियंत्रण के महत्वपूर्ण साधन हैं-
(अ)- कारावास
(ब)- कानून
(स)- राज्य
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 50:- सामाजिक नियंत्रण के अभिकरणों में कौन-कौन शामिल हैं?
(अ)- राज्य
(ब)- परिवार
(स)- शिक्षण संस्थान
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 51:- “एक एकीकृत शब्द उन सभी प्रक्रियाओं के लिए जिनकी योजना बनाई गई है अथवा नहीं बनाई गई है, जिसके द्वारा व्यक्ति को समूह के जीवन मूल्यों का पालन करने के लिए सिखाया, मनाया या बाध्य किया जाता है।” सामाजिक नियंत्रण की यह परिभाषा किसकी है?
(अ)- गेल्स
(ब)- रेमण्ड फर्थ
(स)- रोऊमैक
(द)- उपर्युक्त में से किसी की नहीं
उत्तर:- (स)- रोऊमैक

प्रश्न 52:- निम्नलिखित में से कौन सा मानव व्यवहार सामाजिक नियंत्रण में शामिल नहीं है?
(अ)- नमस्ते करना
(ब)- हड़ताल करना
(स)- धार्मिक अनुष्ठान
(द)- स्कूल की प्रार्थना में भाग लेना
उत्तर:- (ब)- हड़ताल करना

प्रश्न 53:- निम्न में से कौन अनौपचारिक सामाजिक नियंत्रण में शामिल नहीं है?
(अ)- पुलिस
(ब)- रीति-रिवाज
(स)- धर्म
(द)- जनमत
उत्तर:- (अ)- पुलिस

प्रश्न 54:- ‘सामाजिक नियंत्रण’ शब्द का सर्वप्रथम उपयोग किसके द्वारा किया गया था?
(अ)- ई.ए. रॉस
(ब)- ई. दुर्खीम
(स)- लूम्ले
(द)- हरबर्ट स्पेंसर
उत्तर:- (अ)- ई.ए. रॉस

प्रश्न 55:- पारसन्स द्वारा सामाजिक नियंत्रण की बताई गई युक्तियों में कौन शामिल नहीं है?
(अ)- स्वीकारात्मक क्रियाविधि
(ब)- चिकित्सात्मक क्रियाविधि
(स)- निषेधात्मक क्रियाविधि
(द)- प्रत्यक्ष क्रियाविधि
उत्तर:- (द)- प्रत्यक्ष क्रियाविधि

प्रश्न 56:- सामाजिक नियंत्रण का सबसे महत्वपूर्ण अभिकरण है?
(अ)- नातेदारी
(ब)- स्कूल
(स)- पड़ोस
(द)- परिवार
उत्तर:- (द)- परिवार

प्रश्न 57:- बाल दुर्व्यवहार की ‘सामाजिक नियंत्रण व्याख्या’ किसने दी थी?
(अ)- कार्ल मैनहीम द्वारा
(ब)- गेल्स द्वारा
(स)- पीटर बर्गर द्वारा
(द)- पारसन्स द्वारा
उत्तर:- (ब)- गेल्स द्वारा

प्रश्न 58:- निम्नलिखित में से कौन सामाजिक नियंत्रण का अनौपचारिक माध्यम माना जाता है?
(अ)- कानून द्वारा नियंत्रण
(ब)- सार्वजनिक राय द्वारा नियंत्रण
(स)- सीमा शुल्क द्वारा नियंत्रण
(द)- दण्ड विधान सभा नियंत्रण
उत्तर:- (स)- सीमा शुल्क द्वारा नियंत्रण

प्रश्न 59:- निम्न में से कौन सामाजिक नियंत्रण के उद्देश्य में शामिल नहीं है?
(अ)- समाज में समरूपता, मजबूती और निरंतरता लाना
(ब)- सामाजिक और मानवीय मूल्यों को स्थापित करना
(स)- सामाजिक विद्वेष का विस्तार
(द)- सामाजिक संगठन में स्थिरता और एकरूपता
उत्तर:- (स)- सामाजिक विद्वेष का विस्तार

प्रश्न 60:- सामाजिक नियंत्रण का संगठित स्वरूप कौन सा है?
(अ)- कानून
(ब)- मानक
(स)- प्रथा
(द)- परिवार और विवाह
उत्तर:- (ब)- मानक

प्रश्न 61:- ईमाइल दुर्खीम ने सामाजिक नियंत्रण के किस साधन को युवा पीढ़ी के सामाजीकरण के रूप में देखा है?
(अ)- शिक्षा द्वारा नियंत्रण
(ब)- कानून द्वारा नियंत्रण
(स)- धार्मिक नियंत्रण
(द)- न्यायालय द्वारा नियंत्रण
उत्तर:- (अ)- शिक्षा द्वारा नियंत्रण

प्रश्न 62:- सामाजिक परिवर्तन को ‘बुनियादी संरचना में परिवर्तन’ के रुप में किसने परिभाषित किया है?
(अ)- बी. गार्डन चिल्ड
(ब)- जूलियन स्टीवर्ड
(स)- गिडेंस
(द)- एच.एम. जॉनसन
उत्तर:- (स)- गिडेंस

प्रश्न 63:- “न केवल मनुष्यों और मनुष्यों के बीच बल्कि मनुष्यों और कुछ उच्च शक्तियों के बीच संबंध हैं।” धर्म की यह परिभाषा किसकी है?
(अ)- मैकाइवर एवं पेज
(ब)- ई. बोगार्डस
(स)- कूले और बनार्ड
(द)- जॉर्ज गुरविच
उत्तर:- (अ)- मैकाइवर एवं पेज

प्रश्न 64:- सामाजिक परिवर्तन के उद्विकासीय सिद्धांत का प्रमुख प्रवर्तक किसे माना जाता है?
(अ)- हरबर्ट स्पेंसर
(ब)- पारसन्स
(स)- दुर्खीम
(द)- मर्टन
उत्तर:- (अ)- हरबर्ट स्पेंसर

प्रश्न 65:- निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ हैं?
(अ)- विश्वव्यापी प्रक्रिया
(ब)- निश्चित भविष्यवाणी का अभाव
(स)- असमान तथा सापेक्षिक गति
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 66:- गिडेंस का संबंध सामाजिक परिवर्तन के किस सिद्धांत से है-
(अ)- चक्रीय सिद्धांत
(ब)- उदविकास सिद्धांत
(स)- सामाजिक आंदोलन
(द)- संरचनात्मक-प्रकार्यात्मक सिद्धांत
उत्तर:- (स)- सामाजिक आंदोलन

प्रश्न 67:- सामाजिक परिवर्तन के रेखीय सिद्धांत के अनुसार सामाजिक परिवर्तन की दिशा क्या होती है?
(अ)- अपूर्णता से पूर्णता की ओर
(ब)- अचेतन से चेतन की ओर
(स)- अज्ञान से ज्ञान की ओर
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- अपूर्णता से पूर्णता की ओर

प्रश्न 68:- सत्ता के लिए संघर्ष का सिद्धांत किसने दिया है-
(अ)- रैल्फ डेहरनडोर्फ
(ब)- जे. एफ. मैक लेनन
(स)- कोजर
(द)- हरबर्ट स्पेंसर
उत्तर:- (अ)- रैल्फ डेहरनडोर्फ

प्रश्न 69:- निम्नलिखित में से किस समाजशास्त्री ने यह माना है कि “प्रौद्योगिकी प्रत्यक्ष रुप से सामाजिक परिवर्तन का कारण है।”
(अ)- वेबलन
(ब)- कोजर
(स)- ऐन्थनी गिडेंस
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- वेबलन

प्रश्न 70:- वह समाजशास्त्री जिसने सामाजिक परिवर्तन की विशेषताएँ आधुनिक समाज को ध्यान में रखते हुए बतायी है-
(अ)- हरबर्ट स्पेंसर
(ब)- के. डेविस
(स)- विलबर्ट इ. मोर
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- विलबर्ट इ. मोर

प्रश्न 71:- सांस्कृतिक विलम्बना (Cultural Lag) के सिद्धांत का प्रतिपादक कौन है-
(अ)- वेबर
(ब)- डेहरडोर्फ
(स)- स्पेंग्लर
(द)- ऑगबर्न
उत्तर:- (द)- ऑगबर्न

प्रश्न 72:- सोरोकिन के सामाजिक परिवर्तन के सिद्धांत का प्रथम आधार क्या है? 
(अ)- सांस्कृतिक चेतना
(ब)- उतार-चढ़ाव की धारणा
(स)- धर्म
(द)- दर्शन
उत्तर:- (ब)- उतार-चढ़ाव की धारणा

प्रश्न 73:- ‘द फंक्शन ऑफ सोशल कानफ्लिक्ट’ किसकी रचना है-
(अ)- मर्टन
(ब)- प्रो० लीविस ए० कोजर
(स)- डेहरनडोर्फ
(द)- वेबलन
उत्तर:- (ब)- प्रो० लीविस ए० कोजर

प्रश्न 74:- निम्न में से किस विद्वान ने विधि को सामाजिक अभियंत्रण का उपकरण माना है-
(अ)- मैक्स वेबर
(ब)- जी. सिमेल
(स)- रास्को पाउंड
(द)- हरबर्ट स्पेंसर
उत्तर:- (स)- रास्को पाउंड

प्रश्न 75:- निम्न में से सामाजिक परिवर्तन के मुख्य स्रोत हैं-
(अ)- आंतरिक विभेदीकरण
(ब)- प्रसार
(स)- खोज
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 76:- वह समाजशास्त्री जिन्होंने ‘सामाजिक नियंत्रण’ को समाजशास्त्र में अध्ययन का विषय बनाया-
(अ)- ई.ए. रॉस
(ब)- ई. दुर्खीम
(स)- आर्नाल्ड टायनबी
(द)- के. डेविस
उत्तर:- (अ)- ई.ए. रॉस

प्रश्न 77:- किसने कहा है कि विश्व में अधिकांश क्रांतियां मौलिक सामाजिक पुनर्निर्माण के लिए हुई हैं?
(अ)- कांट
(ब)- अरेंड
(स)- अब्राम्स
(द)- रूसो
उत्तर:- (स)- अब्राम्स

प्रश्न 78:- निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है-
(अ)- कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो – कार्ल मार्क्स
(ब)- द थ्योरी ऑफ द लेजर क्लास – वेबलन
(स)- ए स्टडी ऑफ स्टोरी – स्पेंगलर
(द)- द फंक्शन ऑफ सोशल कानफ्लिक्ट – कोजर
उत्तर:- (स)- ए स्टडी ऑफ स्टोरी – स्पेंगलर

प्रश्न 79:- ‘द थ्योरी ऑफ द लेजर क्लास’ किसकी पुस्तक है?
(अ)- ई.बी. टायलर
(ब)- ए. टायनबी
(स)- वेबलन
(द)- आगस्त काम्ट
उत्तर:- (स)- वेबलन

प्रश्न 80:- डेहरडोर्फ का संबंध सामाजिक परिवर्तन के किस सिद्धांत से है-
(अ)- वर्ग संघर्ष का सिद्धांत
(ब)- विकासात्मक सिद्धांत
(स)- नव उदविकासीय सिद्धांत
(द)- चक्रीय सिद्धांत
उत्तर:- (अ)- वर्ग संघर्ष का सिद्धांत

प्रश्न 81:- सोरोकिन ने सामाजिक परिवर्तन को सांस्कृतिक व्यवस्थाओं के उतार-चढ़ाव में व्यक्त किया है। उनके सिद्धांत में कुल कितने आधार या चरण हैं-
(अ)- 3
(ब)- 4
(स)- 5
(द)- 6
उत्तर:- (स)- 5

प्रश्न 82:- संघर्ष का प्रकार्यवादी सिद्धांत किसकी देन है?
(अ)- हीगल
(ब)- कोजर
(स)- लेनिन 
(द)- मार्क्स 
उत्तर:- (ब)- कोजर

प्रश्न 83:- सामाजिक नियंत्रण के संदर्भ में निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(अ)- सीमा शुल्क – अनौपचारिक नियंत्रण
(ब)- उपहास – प्रत्यक्ष नियंत्रण
(स)- परंपरा – अनौपचारिक नियंत्रण
(द)- संस्कार – अनौपचारिक नियंत्रण
उत्तर:- (ब)- उपहास – प्रत्यक्ष नियंत्रण

प्रश्न 84:- चक्रीय सिद्धांत के प्रमुख समाजशास्त्री कौन हैं-
(अ)- दुर्खीम
(ब)- मर्टन
(स)- कार्ल मार्क्स
(द)- परेटो
उत्तर:- (द)- परेटो

प्रश्न 85:- “सामाजिक परिवर्तन धीरे-धीरे, सरल से जटिल की ओर और कुछ निश्चित स्तरों से गुजरता है।”
उपर्युक्त मत किसका है?
(अ)- मैकाइवर एवं पेज
(ब)- हरबर्ट स्पेंसर
(स)- आगस्त कॉम्ट
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- हरबर्ट स्पेंसर

प्रश्न 86:- निम्नलिखित साधनों में से कौन सा सामाजिक नियंत्रण में जनरीति का उदाहरण है?
(अ)- नमस्ते करना
(ब)- सगोत्रीय विवाह
(स)- दंगा करना
(द)- अंतर्जातीय विवाह
उत्तर:- (अ)- नमस्ते करना

प्रश्न 87:- किस समाजशास्त्री ने आगाह किया था कि उदविकास और प्रगति को एक ही अर्थ में नहीं समझना चाहिए?
(अ)- मैकाइवर एवं पेज
(ब)- गिडेंस
(स)- काम्ट
(द)- हॉबहाउस
उत्तर:- (अ)- मैकाइवर एवं पेज

UPSSSC मुख्य सेविका की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप

UPSSSC मुख्य सेविका से संबंधित ताजा अपडेट्स और Daily Quiz के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल अथवा ग्रुप से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल/ग्रुप का लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now

यह भी देखें-

अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।

Leave a Comment