UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-5

दोस्तों इस आर्टिकल में UPSSSC Mukhya Sevika Recruitment के लिए होने वाले परीक्षा के लिए Mukhya Sevika Practice Set-5 (प्रैक्टिस सेट) आप सभी के साथ शेयर किया जा रहा है जिसमें “गरीबी, दहेज, घरेलू हिंसा, तलाक, अंतर और अंतर-पीढ़ी संघर्ष, जातिवाद (Poverty, Dowry, Domestic Violence, Divorce, Intra and Inter-Generational conflict, Casteism)” से संबंधित लगभग सभी प्रश्नों को शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है आने वाली परीक्षा में यह आप सभी के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा आप और भी प्रैक्टिस सेट देख सकते हैं जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है। इसलिए प्रैक्टिस सेट के प्रश्नों को पढ़ने के बाद आप दूसरे प्रैक्टिस सेट जरूर देखें।

UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-5
UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-5

UP Mukhya Sevika Bharti 2022-23 (UP ICDS आंगनवाड़ी मुख्य सेविका) Practice Set-5

Topic – गरीबी, दहेज, घरेलू हिंसा, तलाक, अंतर और अंतर-पीढ़ी संघर्ष, जातिवाद (Poverty, Dowry, Domestic Violence, Divorce, Intra and Inter-Generational conflict, Casteism)

प्रश्न 1:- “मंडल आयोग” ने अन्य पिछड़े वर्गों के चयन में निम्नलिखित में से किस समूह को आधार माना है?
(अ)- सामाजिक, राजनीतिक तथा शैक्षणिक पिछड़ेपन को
(ब)- सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन को
(स)- सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन को
(द)- जाति, वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ेपन को
उत्तर:- (स)- सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन को

प्रश्न 2:- निम्न कारकों में से कौन राष्ट्रीय एकीकरण में बाधक है?
1. जातिवाद (Casteism)
2. सम्प्रदायवाद (Communialism)
3. क्षेत्रवाद (Regionalism)
4. मद्यपान (Alcoholism)
(अ)- 1, 2 एवं 3
(ब)- 2, 3 एवं 4
(स)- 1 एवं 2
(द)- 2 एवं 3
उत्तर:- (अ)- 1, 2 एवं 3

प्रश्न 3:- निम्नलिखित में से किसने संघर्ष को तनाव प्रबंधन की एक प्रक्रिया के रूप में देखा?
(अ)- लेविस कोजर
(ब)- डेहरनडार्फ
(स)- एल. अल्थुसर
(द)- कोबिन्स
उत्तर:- (अ)- लेविस कोजर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 4:- अपनी पुस्तक “सोशल चेन्ज इन मॉडर्न इण्डिया” में एम.एन. श्रीनिवास ने यह मत प्रस्तुत किया है कि-
(अ)- जाति व्यवस्था में गतिशीलता की गुंजाइश होती है।
(ब)- जाति बिलकुल वर्ग की भाँति है।
(स)- जाति एक बन्द व्यवस्था है।
(द)- जाति एक खुली व्यवस्था है।
उत्तर:- (अ)- जाति व्यवस्था में गतिशीलता की गुंजाइश होती है।

प्रश्न 5:- निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(अ)- दहेज निरोधक अधिनियम – 1965
(ब)- हिन्दू विवाह अधिनियम – 1955
(स)- विशेष विवाह अधिनियम – 1954
(द)- हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम – 1956
उत्तर:- (अ)- दहेज निरोधक अधिनियम – 1965

प्रश्न 6:- निम्नांकित में किसने प्रत्यक्ष संघर्ष और अप्रत्यक्ष संघर्ष की धारणाएँ प्रस्तुत की हैं?
(अ)- मैकाइवर एवं पेज
(ब)- लिपसेट एवं बेन्डिक्स
(स)- सोरोकिन
(द)- बोगार्ड्स
उत्तर:- (अ)- मैकाइवर एवं पेज

प्रश्न 7:- किस पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य विशेष रूप से निर्धनता का उन्मूलन करना और आत्मनिर्भरता प्राप्त करना था?
(अ)- छठी पंचवर्षीय योजना
(ब)- चतुर्थ पंचवर्षीय योजना
(स)- पाँचवी पंचवर्षीय योजना 
(द)- सातवीं पंचवर्षीय योजना
उत्तर:- (स)- पाँचवी पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 8:- “अस्पृशयता को समाप्त किया जाता है और उसका व्यवहार किसी भी रूप में निषिद्ध है” यह कहाँ घोषित है?
(अ)- अनुच्छेद 17
(ब)- अनुच्छेद 13
(स)- अनुच्छेद 19
(द)- अनुच्छेद 15
उत्तर:- (अ)- अनुच्छेद 17

प्रश्न 9:- “अन्त्योदय” कार्यक्रम का उद्देश्य है- 
(अ)- गरीबों में से सर्वाधिक गरीब की सहायता
(ब)- भारत में निर्धनता का पूर्ण निराकरण
(स)- दलितों की प्रोन्नति
(द)- अल्पसंख्यकों का विकास
उत्तर:- (अ)- गरीबों में से सर्वाधिक गरीब की सहायता

प्रश्न 10:- मार्क्स का संघर्ष सिद्धांत आधारित है-
(अ)- पीढ़ी-अंतराल
(ब)- प्रजातीय संघर्ष
(स)- जाति संघर्ष
(द)- वर्ग संघर्ष
उत्तर:- (द)- वर्ग संघर्ष

प्रश्न 11:- स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना किस वर्ष प्रारंभ की गयी?
(अ)- 1999 ई.
(ब)- 1996 ई.
(स)- 1995 ई.
(द)- 1997 ई.
उत्तर:- (अ)- 1999 

प्रश्न 12:- हेनरी बर्सटीन ने गरीबी/निर्धनता मापन के कितने आयाम बताएं हैं?
(अ)- पाँच
(ब)- चार
(स)- आठ
(द)- सात
उत्तर:- (ब)- चार

प्रश्न 13:- समाज में संघर्ष के सकारात्मक प्रकार्यों पर निम्नलिखित में से किसने बल दिया है?
(अ)- कार्ल मार्क्स
(ब)- नोआम चोमस्की
(स)- जार्ज सिमेल
(द)- वेबर
उत्तर:- (स)- जार्ज सिमेल

प्रश्न 14:- भारत वर्ष में निर्धनता का कौन-सा कारण अधिक उपर्युक्त नहीं दिखायी देता है?
(अ)- भाग्य का भरोसा करना
(ब)- काम मिलने पर भी काम करने की इच्छा न होना
(स)- बेरोजगारी
(द)- अशिक्षा
उत्तर:- (ब)- काम मिलने पर भी काम करने की इच्छा न होना

प्रश्न 15:- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का गठन कब हुआ था?
(अ)- 1991
(ब)- 1992
(स)- 1993
(द)- 1990 
उत्तर:- (ब)- 1992

प्रश्न 16:- निम्नलिखित में से भारत में बढ़ते तलाक के कारण कौन हैं?
(अ)- अशिक्षा
(ब)- महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन
(स)- देश की विलासिता
(द)- वैवाहिक जोड़ों की अपरिपक्वता
उत्तर:- (ब)- महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन

प्रश्न 17:- सभ्यता के विकास के लिए खानाबदोश एवं खेतिहर के मध्य संघर्ष आधारभूत होते हैं, इस मान्यता पर आधारित समाज के संघर्ष के एक सिद्धांत को किसने विकसित किया?
(अ)- डेविड ह्यूम
(ब)- इब्न खालदून
(स)- पॉलीबियस
(द)- कार्ल मार्क्स
उत्तर:- (ब)- इब्न खालदून

प्रश्न 18:- ‘बीमारू’ राज्यों की संकल्पना किसने की थी?
(अ)- जे. आर. रेले
(ब)- आशीष बोस
(स)- एस. चन्द्रशेखर
(द)- के. श्रीनिवासन
उत्तर:- (ब)- आशीष बोस

प्रश्न 19:- मार्क्स के कथनानुसार वर्ग-संघर्ष में किन दो वर्गों के बीच संघर्ष होता है?
(अ)- शासक एवं शासित के बीच
(ब)- मालिक एवं मजदूर के बीच
(स)- पूँजीपति एवं सर्वहारा के बीच
(द)- शिक्षित एवं अशिक्षित के बीच
उत्तर:- (स)- पूँजीपति एवं सर्वहारा के बीच

प्रश्न 20:- गरीबी से सम्बन्धित परिभाषा, ‘निर्धनता उन वस्तुओं की अपर्याप्त पूर्ति की दशा है, जिसकी एक व्यक्ति को स्वयं की तथा अपने आश्रितों की स्वस्थ एवं शक्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है।’ किसने दी?
(अ)- वीवर
(ब)- गिलिन
(स)- एडम स्मिथ
(द)- गोडार्ड
उत्तर:- (द)- गोडार्ड

प्रश्न 21:- किस प्रकार की निर्धनता कायिक उत्तरजीविता को बनाए रखने के लिए जरूरी बुनियादी संसाधनों के अभाव का द्योतक है?
(अ)- व्यक्तिनिष्ठ निर्धनता
(ब)- बाह्यतामूलक निर्धनता
(स)- परम निर्धनता
(द)- सांस्कृतिक निर्धनता
उत्तर:- (स)- परम निर्धनता

प्रश्न 22:- निम्नलिखित में से कौन सा घरेलू-हिंसा का रूप नहीं है?
(अ)- पत्नी की पिटाई करना
(ब)- अपहरण
(स)- दहेज मृत्यु
(द)- यौन उत्पीड़न
उत्तर:- (ब)- अपहरण

प्रश्न 23:- किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबी हटाओ’ था?
(अ)- पांचवी पंचवर्षीय योजना
(ब)- सातवीं पंचवर्षीय योजना
(स)- चौथी पंचवर्षीय योजना
(द)- छठी पंचवर्षीय योजना
उत्तर:- (अ)- पांचवी पंचवर्षीय योजना

प्रश्न 24:- आंतरिक एवं बाह्य संघर्ष की अवधारणाएँ किसने प्रस्तुत की?
(अ)- आर. के. मर्टन
(ब)- टालकॉट पारसन्स
(स)- जार्ज सिमेल
(द)- मैक्स वेबर
उत्तर:- (स)- जार्ज सिमेल

प्रश्न 25:- नीचे दो कथन दिए गए हैं:
अभिकथन (A):
आत्यंतिक निर्धनता सहित सभी प्रकार की निर्धनता को दूर करना सर्वाधिक चुनौती है।
अभिकथन (R): यह सतत विकास के लिए अपरिहार्य आवश्यकता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपर्युक्त उत्तर का चयन कीजिए-
(अ)- (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है
(ब)- (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
(स)- (A) गलत है, लेकिन (R) सही है
(द)- (A) सही है, लेकिन (R) गलत है
उत्तर:- (अ)- (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) की सही व्याख्या है

प्रश्न 26:- जातिवाद से आशय है-
(अ)- प्रत्येक जाति विरोधी पूर्वाग्रह होना
(ब)- कुछ जातियों के समर्थन में पूर्वाग्रह होना
(स)- अपनी जाति के समर्थन में केवल पूर्वाग्रह नहीं वरन अन्य जातियों के विरोध में भी पूर्वाग्रह होना
(द)- अपनी जाति के समर्थन में पूर्वाग्रह होना
उत्तर:- (स)- अपनी जाति के समर्थन में केवल पूर्वाग्रह नहीं वरन अन्य जातियों के विरोध में भी पूर्वाग्रह होना

प्रश्न 27:- “घरेलू हिंसा महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम” किस वर्ष पारित किया गया?
(अ)- 2005 में
(ब)- 2009 में
(स)- 2003 में
(द)- 2007 में
उत्तर:- (अ)- 2005 में

प्रश्न 28:- मुसलमानों में तलाक के किस रूप में पति-पत्नी परस्पर सहमति से विवाह विच्छेद तय करते हैं तथा किसी भी पक्ष को दूसरे के लिए क्षतिपूर्ति नहीं देनी पड़ती है?
(अ)- जिहर
(ब)- मुबारत
(स)- खुला
(द)- इला 
उत्तर:- (ब)- मुबारत

प्रश्न 29:- हिंदी भाषा के विरुद्ध अहिंदी भाषी लोगों द्वारा किया गया विरोध कहलाता है-
(अ)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष
(ब)- अंतर-पीढ़ी संघर्ष
(स)- सामाजिक गतिशीलता
(द)- सामाजिक विरोध
उत्तर:- (ब)- अंतर-पीढ़ी संघर्ष

प्रश्न 30:- जब एक स्त्री को उसका पति अपने घर में मारता है, तो प्रायः इसे कहा जाता है-
(अ)- घरेलू हिंसा
(ब)- स्त्री के खिलाफ अपराध
(स)- वैवाहिक संघर्ष
(द)- यौन दुर्व्यवहार
उत्तर:- (अ)- घरेलू हिंसा

प्रश्न 31:- मुसलमानों में तलाक के किस प्रकार में पत्नी द्वारा क्षतिपूर्ति देना आवश्यक है?
(अ)- खुला 
(ब)- इला
(स)- हिर
(द)- मुबारत
उत्तर:- (अ)- खुला 

प्रश्न 32:- “गिरते हुए सामाजिक मूल्य, इंद्रियपरक संस्कृति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण एवं व्यक्तिवादी मनोवृत्तियां अंतर-पीढ़ी संघर्ष का कारण है।” यह विचार व्यक्त किया है-
(अ)- मैकाइवर ने
(ब)- बोटोमोर ने
(स)- मीड ने
(द)- सोरोकिन ने
उत्तर:- (द)- सोरोकिन ने

प्रश्न 33:- दहेज की समस्या उस समाज में ज्यादा गंभीर नहीं है, जहां-
(अ)- मातृवंशज व्यवस्था है
(ब)- पितृवंशज व्यवस्था है
(स)- पितृस्थानीय व्यवस्था है
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- मातृवंशज व्यवस्था है

प्रश्न 34:- किस प्रकार के तलाक में एक मुस्लिम पत्नी अपने पति को तलाक नहीं दे सकती, बल्कि उसकी प्रार्थना पर तलाक की घोषणा केवल न्यायालय द्वारा ही की जा सकती है?
(अ)- मुबारत
(ब)- लियान
(स)- खुला
(द)- इला
उत्तर:- (ब)- लियान

प्रश्न 35:- किसने कहा कि “जाति मूलतः एक मानसिक दशा है?
(अ)- एस. सी. दूबे
(ब)- बी. आर. अम्बेडकर
(स)- एम. एन. श्रीनिवास
(द)- ए. आर. देसाई
उत्तर:- (ब)- बी. आर. अम्बेडकर

प्रश्न 36:- घरेलू हिंसा बिल को ………………… द्वारा पास किया जाता है।
(अ)- राष्ट्रीय महिला आयोग
(ब)- संसद
(स)- महिला एवं बाल विकास विभाग
(द)- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
उत्तर:- (ब)- संसद

प्रश्न 37:- “निर्धनता एक ऐसे जीवन स्तर के रूप में परिभाषित की जा सकती है जिसमें स्वास्थ्य और शरीर संबंधी दक्षता नहीं बनी रहती है।” यह परिभाषा किस विद्वान की है?
(अ)- गोडार्ड
(ब)- माइकल कालेस्की
(स)- गिलिन एवं गिलिन
(द)- वीवर
उत्तर:- (अ)- गोडार्ड

प्रश्न 38:- एक मुस्लिम पति अपनी पत्नी पर व्यभिचारिणी का आरोप लगाता है और अपने आरोप को वापस नहीं लेता, तो यह किस प्रकार के तलाक से संबंधित होता है?
(अ)- इला
(ब)- मुबारत
(स)- लियान
(द)- खुला
उत्तर:- (स)- लियान

प्रश्न 39:- धार्मिक विश्वासों के आधार पर जिस प्रथा के रूप में वेश्यावृत्ति को प्रोत्साहित किया गया, उसे कहा जाता है-
(अ)- देवदासी परंपरा
(ब)- नियोग परंपरा
(स)- देवांगना परंपरा
(द)- रखैल परंपरा
उत्तर:- (अ)- देवदासी परंपरा

प्रश्न 40:- निम्न में से किसने निर्धनता के तीन कारण बताए हैं- “व्यक्ति, संस्कृति एवं उप-संस्कृति तथा सामाजिक संरचना?”
(अ)- पी. कोहेट
(ब)- मार्टिन रेन
(स)- डेविड इलेश
(द)- एस. एम. मिलर
उत्तर:- (स)- डेविड इलेश

प्रश्न 41:- अपनी जाति के प्रति ऐसी वफादरी को क्या कहा जाता है जिसमें व्यक्ति, अन्य जातियों के हितों की उपेक्षा करता है?
(अ)- सम्प्रदायवाद
(ब)- भाषावाद
(स)- जातिवाद
(द)- क्षेत्रवाद
उत्तर:- (स)- जातिवाद

प्रश्न 42:- मुसलमानों में तलाक का प्रकार नहीं है-
(अ)- मुबारत
(ब)- मुता
(स)- इला
(द)- खुला
उत्तर:- (ब)- मुता

प्रश्न 43:- भारतवर्ष में निर्धनता का कौन-सा कारण अधिक उपयुक्त नहीं दिखाई देता है?
(अ)- बेरोजगारी
(ब)- भाग्य का भरोसा करना
(स)- काम मिलने पर भी काम करने की इच्छा न होना
(द)- अशिक्षा
उत्तर:- (स)- काम मिलने पर भी काम करने की इच्छा न होना

प्रश्न 44:- घरेलू हिंसा की निंदा करने के लिए निम्न में से कौन-सा तरीका अधिक प्रभावशाली है-
(अ)- पुलिस द्वारा दंडित करना
(ब)- पड़ोसियों द्वारा कार्यवाही करना
(स)- परिवार में झगड़ा
(द)- परिवार के साथ संबंध तोड़ना
उत्तर:- (अ)- पुलिस द्वारा दंडित करना

प्रश्न 45:- किसने कहा, “भारत में जाति सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक दल है”?
(अ)- बी. आर. अंबेडकर
(ब)- जयप्रकाश नारायण
(स)- राममनोहर लोहिया
(द)- महात्मा गांधी
उत्तर:- (ब)- जयप्रकाश नारायण

प्रश्न 46:- पिता-पुत्र के मध्य किसी वैचारिक मतभेद को किस श्रेणी में रखेंगे?
(अ)- अंतर-पीढ़ी
(ब)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष
(स)- अंतर-जातीय संघर्ष
(द)- अवहेलना
उत्तर:- (ब)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष

प्रश्न 47:- “जाति राजनीति का कैंसर है।” निम्नलिखित में से किसने यह कहा है?
(अ)- डी.आर. गाडगिल
(ब)- घुर्ये
(स)- कूले
(द)- मजूमदार
उत्तर:- (अ)- डी.आर. गाडगिल

प्रश्न 48:- जब बड़े भाई और छोटे भाई के विचारों और मूल्यों में समानता नहीं पाई जाती है, तब यह कहलाता है-
(अ)- अंतर-पीढ़ी संघर्ष
(ब)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष
(स)- विवाद
(द)- मतभेद
उत्तर:- (अ)- अंतर-पीढ़ी संघर्ष

प्रश्न 49:- सास-ससुर एवं बहू के मध्य संघर्ष को समाजशास्त्रीय भाषा में क्या कहेंगे?
(अ)- अंतर-पीढ़ी संघर्ष
(ब)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष
(स)- मार-पीट
(द)- झगड़ा
उत्तर:- (ब)- अंतरा-पीढ़ी संघर्ष

प्रश्न 50:- गरीबी का मुख्य कारण हैं-
1. स्वयं व्यक्ति
2. संस्कृति अथवा गरीबी की उप-संस्कृति
3. सामाजिक संरचना अर्थात अन्यायपूर्ण सामाजिक परिस्थिति
4.सीमित अथवा प्रतिबंधित अवसर
(अ)- 1, 2, 3 और 4
(ब)- 1 और 4
(स)- 1, 2 और 3
(द)- 2, 3 और 4
उत्तर:- (अ)- 1, 2, 3 और 4

प्रश्न 51:- श्रम विभाजन और जाति प्रथा के लेखक कौन हैं?
(अ)- राम मनोहर लोहिया
(ब)- महात्मा गाँधी
(स)- जवाहरलाल नेहरु
(द)- भीमराव अम्बेडकर
उत्तर:- (द)- भीमराव अम्बेडकर

प्रश्न 52:- किस विद्वान के अनुसार ‘दहेज वह धन या सम्पत्ति है जो विवाह के अवसर पर कन्या के माता-पिता अन्य निकट संबंधियों द्वारा दी जाती है?
(अ)- दुर्खीम
(ब)- फेयर चाइल्ड
(स)- हरबर्ट ब्लूमर
(द)- मैक्स वेबर
उत्तर:- (ब)- फेयर चाइल्ड

प्रश्न 53:- जातिवाद की बुराई को दूर करने का समाधान क्या है?
(अ)- अर्न्तजातीय विवाह
(ब)- नगरीकरण में वृद्धि
(स)- परिवार नियोजन
(द)- स्थायी सरकार
उत्तर:- (अ)- अर्न्तजातीय विवाह

प्रश्न 54:- जब हम कहते हैं कि निर्धनता अशिक्षा का कारण बनती है तब अशिक्षा अभिव्यक्त होती है, एक-
(अ)- स्वतन्त्र चर
(ब)- आश्रित चर
(स)- सहसम्बन्ध
(द)- अन्तः निर्भर चर
उत्तर:- (ब)- आश्रित चर

प्रश्न 55:- निम्नलिखित में से कौन भारत में निर्धनता का कारण है?
(अ)- कृषि का पिछड़ापन
(ब)- प्राकृतिक संसाधनों की कमी
(स)- प्राकृतिक विपत्तियाँ
(द)- यह सभी
उत्तर:- (द)- यह सभी

प्रश्न 56:- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा घरेलू हिंसा के संबंध में सही नहीं है?
(अ)- यह पुरुषों और महिलाओं दोनों से संबंधित है।
(ब)- यह गरीबी का प्रतिभास है।
(स)- यह एक सार्वभौमिक प्रतिभास है।
(द)- यह संस्कृति विशिष्ट नहीं है।
उत्तर:- (स)- यह एक सार्वभौमिक प्रतिभास है।

प्रश्न 57:- ‘घरेलू हिंसा’ के वर्णन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य सही है?
(अ)- बालिकाएँ घरेलू हिंसा की अधिक शिकार होती हैं। 
(ब)- घरेलू हिंसा प्रगतिशील समाज का संकेतक है।
(स)- घरेलू हिंसा का शिकार केवल विवाहित महिलाएँ बनती हैं। 
(द)- घरेलू हिंसा के अंतर्गत घरेलू परिवेश में किसी व्यक्ति का शारीरिक, लैंगिक, मानसिक तथा मौखिक दुर्व्यवहार शामिल है।
उत्तर:- (द)- घरेलू हिंसा के अंतर्गत घरेलू परिवेश में किसी व्यक्ति का शारीरिक, लैंगिक, मानसिक तथा मौखिक दुर्व्यवहार शामिल है।

प्रश्न 58:- भारतीय समाज में दहेज प्रथा के क्या कारण है?
(अ)- सामाजिक प्रतिष्ठा की भावना
(ब)- अंतर्जातीय विवाह पर प्रतिबंध
(स)- कुलीन विवाह की प्रथा
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 59:- किस विद्वान के अनुसार राजनीतिक भाषा में उप-जाति के प्रति निष्ठा का भाव ही जातिवाद है?
(अ)- भीमराव अखेड़कर
(ब)- के.एम. पणिक्कर
(स)- डॉ. एन. प्रसाद
(द)- डॉ. के. एन. शर्मा
उत्तर:- (ब)- के.एम. पणिक्कर

प्रश्न 60:- किस प्रकार की गरीबी स्वास्थ्य एवं शारीरिक प्रकार्य के रख-रखाव के लिये आवश्यक मूलभूत संसाधनों के अभाव को दर्शाता है?
(अ)- सापेक्षिक गरीबी

(ब)- सम्पूर्ण गरीबी
(स)- लागू की गई गरीबी
(द)- सांस्कृतिक गरीबी
उत्तर:- (ब)- सम्पूर्ण गरीबी

प्रश्न 61:- दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के तहत दहेज देने या लेने पर कितने वर्ष तक का कारावास हो सकता है?
(अ)- 8 वर्ष
(ब)- 5 वर्ष
(स)- 4 वर्ष
(द)- 6 वर्ष
उत्तर:- (ब)- 5 वर्ष

प्रश्न 62:- निर्धनता की परिभाषा सामान्यतः दो पद्धतियों से की जाती है। निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन करें-
(अ)- निरपेक्ष एवं सापेक्ष
(ब)- सकारात्मक एवं नकारात्मक
(स)- सामाजिक एवं आर्थिक
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- निरपेक्ष एवं सापेक्ष

प्रश्न 63:- जातिवाद के कितने स्वरूप होते हैं?
(अ)- चार
(ब)- दो 
(स)- एक 
(द)- तीन
उत्तर:- (ब)- दो 

प्रश्न 64:- 2009 में सुरेश तेन्दुलकर समिति ने इसे परिभाषित किया-
(अ)- साम्प्रदायिकता
(ब)- गरीबी रेखा
(स)- साईबर अपराध
(द)- भ्रष्टाचार
उत्तर:- (ब)- गरीबी रेखा

प्रश्न 65:- ‘दहेज निरोधक अधिनियम’ किस वर्ष पारित हुआ था?
(अ)- 1961
(ब)- 1954
(स)- 1956 
(द)- 1957
उत्तर:- (अ)- 1961

प्रश्न 66:- भारत में घरेलू हिंसा अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया?
(अ)- 2002 ई.
(ब)- 2008 ई.
(स)- 2000 ई.
(द)- 2005 ई.
उत्तर:- (द)- 2005 ई.

प्रश्न 67:- अंतः पीढ़ी संघर्ष के प्रमुख कारण कौन-से हैं?
(अ)- भौतिक एवं सामाजिक कारण
(ब)- मनोवैज्ञानिक कारण
(स)- ऐतिहासिक कारण
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 68:- निर्धनता मापन के लिए कितने आधार है?
(अ)- तीन
(ब)- अनेक
(स)- दो
(द)- एक 
उत्तर:- (स)- दो

प्रश्न 69:- दहेज निरोधक (संशोधित) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत दहेज के दोषी पाये गये व्यक्ति को कितना जुर्माना किया जा सकता है?
(अ)- ₹15,000
(ब)- ₹20,000
(स)- ₹25,000
(द)- ₹10,000
उत्तर:- (अ)- ₹15,000

प्रश्न 70:- निम्नलिखित में निर्धनता का कौन एक कारण है?
(अ)- जनसंख्या वृद्धि
(ब)- अशिक्षा
(स)- बेरोजगारी
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपर्युक्त सभी

प्रश्न 71:- भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी पायी जाती है-
(अ)- सेवा क्षेत्र में
(ब)- व्यापारिक क्षेत्र में
(स)- कृषि क्षेत्र में
(द)- औद्योगिक क्षेत्र में
उत्तर:- (स)- कृषि क्षेत्र में

प्रश्न 72:- “महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की प्रकृति” को ‘आपराधिक हिंसा’, ‘घरेलू हिंसा एवं सामाजिक हिंसा’ के रूप में वर्गीकरण किसने किया है?
(अ)- डी. आर. टैफ्ट
(ब)- सी. एच. कूले
(स)- ई. एच. सदर लैण्ड
(द)- राम आहूजा
उत्तर:- (द)- राम आहूजा

प्रश्न 73:- घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम- 2005 पूरे देश में कब लागू किया गया?
(अ)- 26 अक्टूबर, 2005
(ब)- 14 दिसम्बर, 2005
(स)- 23 अक्टूबर, 2005
(द)- 14 सितम्बर, 2005
उत्तर:- (अ)- 26 अक्टूबर, 2005

प्रश्न 74:- आपसी सहमति से तलाक लेने की प्रक्रिया में पति- पत्नी को कम से कम कितने वर्ष तक अलग रहना आवश्यक है?
(अ)- तीन वर्ष
(ब)- दो वर्ष
(स)- एक वर्ष
(द)- चार वर्ष
उत्तर:- (स)- एक वर्ष

प्रश्न 75:- यू.एन.डी.पी. (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) ने किन वर्षों में मानव-गरीबी सूचकांक तथा बहुआयामी गरीबी सूचकांक विकसित किया?
(अ)- 1999 एवं 2012
(ब)- 1996 एवं 2006
(स)- 1997 एवं 2010
(द)- 1998 एवं 2011
उत्तर:- (स)- 1997 एवं 2010

प्रश्न 76:- घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के अंतर्गत घरेलू हिंसा से सम्मिलित है-
1. यौन दुर्व्यवहार
2. मौलिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार
3. नैतिक दुर्व्यवहार
(अ)- 1 एवं 2
(ब)- 1 एवं 3
(स)- 1, 2 एवं 3
(द)- उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- 1 एवं 2

प्रश्न 77:- ‘भारतीय दण्ड संहिता’ की किस धारा के अन्तर्गत पत्नी पति के दुर्व्यवहार की शिकायत कर सकती है?
(अ)- धारा 497
(ब)- धारा 496
(स)- धारा 499
(द)- धारा 498
उत्तर:- (अ)- धारा 497

प्रश्न 78:- गरीबी रेखा निर्धारण हेतु गठित रंगराजन समिति की रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गयी?
(अ)- 2015 ई.
(ब)- 2014 ई.
(स)- 2012 ई.
(द)- 2013 ई.
उत्तर:- (ब)- 2014 ई.

प्रश्न 79:- भारत मे निर्धनता का प्रतिशत सर्वाधिक व न्यूनतम क्रमशः किस राज्य में है?
(अ)- उतर प्रदेश, पंजाब 
(ब)- उड़ीसा, पंजाब
(स)- बिहार, जम्मू-कश्मीर
(द)- उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश
उत्तर:- (ब)- उड़ीसा, पंजाब

प्रश्न 80:- गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया?
(अ)- श्रीमती इंदिरा गांधी
(ब)- प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर
(स)- श्री लालबहादुर शास्त्री
(द)- लोकनायक जयप्रकाश नारायण
उत्तर:- (अ)- श्रीमती इंदिरा गांधी

प्रश्न 81:- अन्त्योदय अन्न योजना कब प्रांरभ की गई?
(अ)- दिसम्बर, 2000
(ब)- 19 नवंबर, 2005
(स)- 2 अगस्त, 1992
(द)- 6 अप्रैल, 2000
उत्तर:- (अ)- दिसम्बर, 2000

प्रश्न 82:- राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का शुभारंभ किस राज्य मे किया गया?
(अ)- आंध्र प्रदेश
(ब)- उतर प्रदेश
(स)- राजस्थान
(द)- तमिलनाडु
उत्तर:- (अ)- आंध्र प्रदेश

प्रश्न 83:- इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना कब से प्रांरभ की गई?
(अ)- 19 नवम्बर, 2006
(ब)- 19, नंवबर, 2005
(स)- 19 नवम्बर, 2007
(द)- 19, नवंबर, 2008
उत्तर:- (स)- 19 नवम्बर, 2007

प्रश्न 84:- निर्धनता उन्मूलन को किस पंचवर्षीय योजना के मुख्य उद्देश्य के रूप में स्वीकार किया गया?
(अ)- सातवीं
(ब)- पाँचवीं
(स)- चतुर्थ
(द)- द्वितीय
उत्तर:- (ब)- पाँचवीं

प्रश्न 85:- भारत में गरीबी निवारण के लिए निम्न में से सर्वप्रथम किस कार्यक्रम को अपनाया गया?
(अ)- स्वर्ण जयंती शहर रोजगार योजना
(ब)- अन्त्योदय कार्यक्रम
(स)- मनरेगा
(द)- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
उत्तर:- (ब)- अन्त्योदय कार्यक्रम

प्रश्न 86:- निम्न में से कौन सा गरीबी निवारण का उपाय है-
(अ)- सामाजिक चेतना
(ब)- प्रशासनिक सुधार
(स)- सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपरोक्त सभी

प्रश्न 87:- निर्धनता मापन से संबंधित फार्मूला है-
(अ)- आरवी राव फॉर्मूला
(ब)- मकड़ा देव फार्मूला
(स)- लकड़वाला फार्मूला
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- लकड़वाला फार्मूला

प्रश्न 88:- मरू विकास कार्यक्रम परियोजना है?
(अ)- सार्वजनिक भागीदारी की
(ब)- गैर सरकारी संगठनों की
(स)- केंद्र सरकार की
(द)- राज्य सरकार की
उत्तर:- (स)- केंद्र सरकार की

प्रश्न 89:- इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना में किस वर्ष की आयु के व्यक्तियों को पेंशन दी जाती है?
(अ)- 65
(ब)- 68
(स)- 62
(द)- 60
उत्तर:- (अ)- 65

UPSSSC मुख्य सेविका की तैयारी के लिए टेलीग्राम चैनल और ग्रुप

UPSSSC मुख्य सेविका से संबंधित ताजा अपडेट्स और Daily Quiz के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल अथवा ग्रुप से जुड़ सकते हैं। हमारे टेलीग्राम चैनल/ग्रुप का लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now

यह भी देखें-

अगर इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।

1 thought on “UPSSSC Mukhya Sevika Practice Set-5”

Leave a Comment

error: Content is protected !!