UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4: प्रश्न वही जो परीक्षा में आएंगे

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4: यूपी मुख्य सेविका परीक्षा डेट अब जारी हो चुका है और शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हम आशा करते हैं आप सभी अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर रही होंगी। किसी भी परीक्षा की तैयारी के अंतिम समय में यह अति आवश्यक होता है कि परीक्षा के नए पाठ्यक्रम के आधार पर बनाई गई शॉर्ट नोट्स को बार-बार दोहराया जाए और सिलेबस के टॉपिक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास किया जाए।

आप सभी की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में यूपी मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर रहे हैं, जिनके मुख्य परीक्षा में पूछे जाने की संभावना काफी ज्यादा है। इस आर्टिकल में नीचे 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए हैं, उम्मीद है इससे परीक्षा की तैयारी में आपको काफी मदद मिलेगी।

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4: Highlights

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4
UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4
Vacancy NameUPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022-23
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह भाग 4 है। आगे और भी प्रश्न आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। इसलिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जरूर जुड़ जाए। ग्रुप में सभी अपडेट्स आपको समय-समय पर मिलता रहेगा।

UP Mukhya Sevika Important MCQs Part 4

प्रश्न 1:- हो’ जनजाति में हरण विवाह को क्या कहा जाता है?
(अ)- बिरहोर
(ब)- ऊपरटिपी
(स)- आदि विवाह
(द)- बहुविवाह
उत्तर:- (ब)- ऊपरटिपी

प्रश्न 2:- यकृत रोग से पीड़ित रोगी को अवश्य लेना चाहिए?
(अ)- कम वसा वाले आहार
(ब)- उच्च वसायुक्त आहार
(स)- उच्च प्रोटीन आहार
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (अ)- कम वसा वाले आहार

प्रश्न 3:- 2011 की जनगणना में भारत के कितने जिले शामिल थे?
(अ)- 630
(ब)- 640
(स)- 610
(द)- 620
उत्तर:- (अ)- 630

प्रश्न 4:- प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किस वर्ष शुरू किया गया था?
(अ)- 2015
(ब)- 2017
(स)- 2014
(द)- 2016
उत्तर:- (द)- 2016

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 5:- गर्भावस्था के दौरान उदर के निचले भाग में बनने वाली सफेद धारियाँ क्या कहलाती है?
(अ)- स्ट्राई ग्रेविडेरम
(ब)- लिनिया नाइग्रा
(स)- गर्भावस्था मास्क
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)- स्ट्राई ग्रेविडेरम

प्रश्न 6:- एक बेहोश व्यक्ति का वायुमार्ग आपको किस प्रकार खोलना चाहिए?
(अ)- सिर झुकाकर और जबडे पर बल देकर
(ब)- सिर झुकाकर और ठोड़ी उठाकर
(स)- ठोड़ी उठाकर
(द)- जबड़े पर बल देकर
उत्तर 7:- (ब)- सिर झुकाकर और ठोड़ी उठाकर

प्रश्न 8:- भारत में शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण कौन-सा है?
1. समय से पहले जन्म
2. बाल विवाह
3. गरीबी
4. श्र्वासावरोध
5. महिला साक्षरता दर
(अ)- 1 व 2
(ब)- 2 व 3
(स)- सभी
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- सभी

प्रश्न 9:- भारत के कितने राज्यों में प्रजनन दर, प्रजनन क्षमता के प्रतिस्थापन स्तर से ऊपर है?
(अ)- 7
(ब)- 5
(स)- 11
(द)- 14
उत्तर:- (ब)- 5

प्रश्न 10:- निम्नलिखित में से क्या राष्ट्रीय परिवार कल्याण केंद्र का एक कार्य हैं?
(अ)- शिशु के जन्म के समय महिलाओं की देखभाल
(ब)- परिवार नियोजन
(स)- माँ एवं शिशु की देखभाल
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (अ)- शिशु के जन्म के समय महिलाओं की देखभाल

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test

प्रश्न 11:- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मिशन किस तारीख को शुरू किया गया?
(अ)- 25th June 2017
(ब)- 25th June 2018
(स)- 25th June 2015
(द)- 25th June 2016
उत्तर:- (स)- 25th June 2015

प्रश्न 12:- भारत में दिल्ली के बाद सर्वाधिक जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
(अ)- पुदुचेरी
(ब)- दमन और दीव
(स)- चंडीगढ़
(द)- लक्षद्वीप
उत्तर:- (स)- चंडीगढ़

प्रश्न 13:- जब हम कहते हैं कि निर्धनता, निरक्षरता का कारण बनती है, तब निरक्षरता को किसमें अभिव्यक्त किया जाता है?
(अ)- स्वतंत्र चर
(ब)- सहसंबंध
(स)- परतंत्र चर
(द)- अन्योन्याश्रित चर
उत्तर:- (स)- परतंत्र चर

प्रश्न 14:- वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन की स्थापना किस वर्ष हुई?
(अ)- 1991
(ब)- 1992
(स)- 1985
(द)- 1987
उत्तर:- (अ)- 1991

प्रश्न 15:- “बेबी ब्लूज़” का क्या अर्थ है?
1. व्यग्रता
2. मूड स्विंग्स
3. प्रसवोत्तर अवसाद
(अ)- केवल 1
(ब)- केवल 1 और 3
(स)- सभी
(द)- कोई नहीं
उत्तर:- (स)- सभी

प्रश्न 16:- पकाने के किस तेल में सबसे अधिक आवश्यक वसीय अम्ल है?
(अ)- सनफ्लावर तेल (सूर्यमुखी)
(ब)- नारियल का तेल
(स)- कैस्टर तेल
(द)- मूंगफली का तेल
उत्तर:- (द)- मूंगफली का तेल

प्रश्न 17:- किस कार्यक्रम में अतिसार, तीव्र श्वसन संक्रमण, खसरा, मलेरिया और कुपोषण जैसी प्रमुख बाल्यावस्था की बीमारियों को रोकने और प्रबंधित करने के लिए कई प्रकार के हस्तक्षेप शामिल हैं?
(अ)- जननी शिशु सुरक्षा योजना
(ब)- नवजात शिशु और बाल्यावस्था की बीमारियों का एकीकृत प्रबंधन
(स)- जननी सुरक्षा योजना
(द)- मध्याह्न भोजन योजना
उत्तर:- (ब)- नवजात शिशु और बाल्यावस्था की बीमारियों का एकीकृत प्रबंधन

प्रश्न 18:- स्तनपान से किस बीमारी पर नियंत्रण कायम होता है?
(अ)- कान की बीमारी
(ब)- मुँह की बीमारी
(स)- आँख की बीमारी
(द)- नाक की बीमारी
उत्तर:- (अ)- कान की बीमारी

प्रश्न 19:- केंद्रीय शिरापरक एक्सेस डिवाइस (CVAD) की प्राथमिक जटिलता क्या है?
(अ)- एक इंट्रा-लुमेन स्कंद के परिणामस्वरूप कैथेटर का अंतर्रोध
(ब)- संक्रमण
(स)- शिरा में घनास्त्र का गठन
(द)- दर्द और असहजता
उत्तर:- (ब)- संक्रमण

प्रश्न 20:- I.M. मार्ग से अधिकतम मात्रा में कितनी औषधि दी जा सकती है?
(अ)- 20 मिलीलीटर
(ब)- 10 मिलीलीटर
(स)- 15 मिलीलीटर
(द)- 5 मिलीलीटर
उत्तर:- (द)- 5 मिलीलीटर

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika All Important Link

प्रश्न 21:- पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम निम्न में कौन करता है?
(अ)- मैग्नीशियम
(ब)- आयरन
(स)- कैल्शियम
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (ब)- आयरन

प्रश्न 22:- एक धात्री स्त्री जिसका शिशु 8 माह का है, के लिए अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होगी-
(अ)- +450
(ब)- +550
(स)- +400
(द)- +300
उत्तर:- (स)- +400

प्रश्न 23:- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री कौन हैं?
(अ)- मनसुख मंडाविया
(ब)- भारती प्रवीण पवार
(स)- जेपी नड्डा
(द)- अमित शाह
उत्तर:- (ब)- भारती प्रवीण पवार

प्रश्न 24:- EDTA कैल्शियम आंकलन के लिए क्यों उपयुक्त नहीं है?
(अ)- कैल्शियम को बाँधता है जो स्कन्दन के लिए आवश्यक है।
(ब)- कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देगा।
(स)- यह कैल्शियम को नष्ट कर देगा।
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (अ)- कैल्शियम को बाँधता है जो स्कन्दन के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 25:- “पारिवारिक विघटन” परिवार के टूटने या विभाजन किन कारकों पर निर्भर नहीं करता है?
(अ)- मादक पदार्थों का सेवन
(ब)- घरेलू हिंसा & विश्वासघात
(स)- वित्तीय बाधाएं & संचार की कमी
(द)- जातिवाद
उत्तर:- (द)- जातिवाद

प्रिय अभ्यर्थियों, हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए यूपी मुख्य सेविका से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 4 (UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 4) आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे के सभी अपडेट्स के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now
Join WhatsAppJoin Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!