UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3: प्रश्न वही जो परीक्षा में आएंगे

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3: यूपी मुख्य सेविका परीक्षा डेट अब जारी हो चुका है और शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हम आशा करते हैं आप सभी अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर रही होंगी। किसी भी परीक्षा की तैयारी के अंतिम समय में यह अति आवश्यक होता है कि परीक्षा के नए पाठ्यक्रम के आधार पर बनाई गई शॉर्ट नोट्स को बार-बार दोहराया जाए और सिलेबस के टॉपिक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास किया जाए।

आप सभी की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में यूपी मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर रहे हैं, जिनके मुख्य परीक्षा में पूछे जाने की संभावना काफी ज्यादा है। इस आर्टिकल में नीचे 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए हैं, उम्मीद है इससे परीक्षा की तैयारी में आपको काफी मदद मिलेगी।

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3: Highlights

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3
UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3
Vacancy NameUPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022-23
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह भाग 3 है। आगे और भी प्रश्न आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। इसलिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जरूर जुड़ जाए। ग्रुप में सभी अपडेट्स आपको समय-समय पर मिलता रहेगा।

UP Mukhya Sevika Important MCQs Part 3

प्रश्न 1:- सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण क्या है?
(अ)- वितरण
(ब)- पोषाहार सामग्री वितरण
(स)- स्वास्थ्य शिक्षा
(द)- चिकित्सा
उत्तर:- (स)- स्वास्थ्य शिक्षा

प्रश्न 2:- प्रत्येक उपकेन्द्र पर एक डॉक्टर, एक पुरुष एवं एक महिला हैल्थ वर्कर होनी चाहिए, यह प्रस्ताव किस कमेटी ने दिया?
(अ)- भोर कमेटी
(ब)- करतार कमेटी
(स)- मुदालियार कमेटी
(द)- चढ्ढा कमेटी
उत्तर:- (ब)- करतार कमेटी

प्रश्न 3:- जब रोगी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आते हैं, तब स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आंकड़े एकत्रित करना क्या कहलाता है?
(अ)- एकीकृत रोग निगरानी
(ब)- निष्क्रिय निगरानी
(स)- प्रहरी निगरानी
(द)- सक्रिय निगरानी
उत्तर:- (अ)- एकीकृत रोग निगरानी

प्रश्न 4:- एक स्वास्थ्य दल के सदस्य के रूप में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कार्य निम्नलिखित हैं, सिवाय-
(अ)- सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी बनाए रखना
(ब)- स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा देना
(स)- माताओं और बच्चों को पोषण संबंधी सलाह और टीकाकरण प्रदान करना
(द)- उपकेन्द्र का सर्वे कराकर सभी परिवारों का रिकार्ड बनाए रखना
उत्तर:- (स)- माताओं और बच्चों को पोषण संबंधी सलाह और टीकाकरण प्रदान करना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 5:- एक व्यक्ति, जो वास्तव में नॉमेटेिन्सिव है लेकिन जब एक स्वास्थ्यकर्मी द्वारा उसका रुधिर दाब मापा जाता है, तो रुधिर दाब बढ़ा हुआ होता है, इस प्रकार से बढ़े हुए रुधिर दाब या हाइपरटेन्शन को कहते हैं-
(अ)- सिस्टोलिक हाइपरटेन्शन
(ब)- व्हाइट कोट हाइपरटेन्शन
(स)- प्राथमिक हाइपरटेन्शन
(द)- द्वितीयक हाइपरटेन्शन
उत्तर:- (ब)- व्हाइट कोट हाइपरटेन्शन

प्रश्न 6:- व्यावसायिक स्वास्थ्य नर्स की भूमिका में निम्नलिखित को छोड़कर शामिल हैं-
(अ)- स्वास्थ्य और कार्य क्षमता को बढ़ावा देना
(ब)- कार्यस्थल दुर्घटनाओं और चोटों की रोकथाम
(स)- श्रमिकों के उत्पादकता परिणाम में सुधार
(द)- व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए पर्यावरण स्वास्थ्य में सुधार
उत्तर:- (स)- श्रमिकों के उत्पादकता परिणाम में सुधार

प्रश्न 7:- उपकेंद्र में उपलब्ध मानव संसाधन है-
(अ)- चिकित्सा अधिकारी
(ब)- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता
(स)- आंगनबाडी कार्यकर्ता
(द)- चिकित्सक
उत्तर:- (ब)- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता

प्रश्न 8:- निम्न में से ANM की जॉब सम्बन्धित उत्तरदायित्वों में सम्मिलित नहीं है।
(अ)- टीकाकरण
(ब)- गर्भवती माता की देखभाल
(स)- स्टाफ नर्सों के बीच अनुशासन बनाए रखना
(द)- योग्य दम्पत्ति को गर्भनिरोधक बॉटना
उत्तर 9:- (स)- स्टाफ नर्सों के बीच अनुशासन बनाए रखना

प्रश्न:- मच्छर का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(अ)- लैसर्टिलिया
(ब)- ब्लाटोडिया
(स)- कुलीसिडे
(द)- मस्का डोमेस्टिका
उत्तर:- (स)- कुलीसिडे

प्रश्न 10:- एक ऐसा रिश्ता जिसमें दोनों भागीदारों की एक-दूसरे के प्रति अंतिम प्रतिबद्धता होती है।
(अ)- समलैंगिक विवाह
(ब)- सामूहिक विवाह
(स)- एकसंगमनी विवाह
(द)- बहुसंगमनी विवाह
उत्तर:- (स)- एकसंगमनी विवाह

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test

प्रश्न 11:- परिवार का निर्माण कैसे होता है?
1. स्नेह से
2. पारस्परिक सम्मान और विश्वास पर
3. गोद लेने
4. विवाह
(अ)- केवल 1 व 2
(ब)- केवल 2 व 3
(स)- केवल 3 व 4
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (स)- केवल 3 व 4

प्रश्न 12:- “एक व्यक्ति के विकास और व्यक्तित्व निर्माण के लिए परिवार एक महत्वपूर्ण संस्था है।” यह कथन किसके द्वारा प्रतिपादित है?
(अ)- आर्टिन यूनेट
(ब)- न्यूमेयर
(स)- मीड
(द)- रांगेय राघव
उत्तर:- (स)- मीड

प्रश्न 13:- तिब्बत और भारत के हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्वदेशी समुदायों में कौन सा विवाह प्रचलित है?
(अ)- धार्मिक विवाह
(ब)- बहुपतित्व विवाह
(स)- सामूहिक विवाह
(द)- बहुपत्नीत्व विवाह
उत्तर:- (ब)- बहुपतित्व विवाह

प्रश्न 14:- मिताक्षरा शाखा में-
(अ)- पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र का जन्म से ही अधिकार होता है।
(ब)- पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र का जन्म से ही अधिकार नहीं होता है।
(स)- पिता की मृत्यु के बाद पिता की संपत्ति में पुत्र का अधिकार होता है।
(द)- पिता की मृत्यु के बाद पिता की संपत्ति में पुत्र का अधिकार नहीं होता है।
उत्तर:- (अ)- पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र का जन्म से ही अधिकार होता है।

प्रश्न 15:- सतत विकास लक्ष्य 4 का विषय क्या है?
(अ)- स्वच्छ ऊर्जा
(ब)- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
(स)- लैंगिक समानता
(द)- स्वच्छ जल और स्वच्छता
उत्तर:- (ब)- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रश्न 16:- महात्मा गाँधी के लिए ‘बापू’ शब्द का प्रयोग करना किसका उदाहरण है?
(अ)- वास्तविक नातेदारी
(ब)- मानित नातेदारी
(स)- कल्पित नातेदारी
(द)- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)- मानित नातेदारी

प्रश्न 17:- 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की ग्रामीण आबादी में शामिल है?
(अ)- 66.84%
(ब)- 64.84%
(स)- 68.84%
(द)- 62.84%
उत्तर:- (स)- 68.84%

प्रश्न 18:- ‘विवाह स्त्री-पुरुष के पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने की संस्था है’ यह कथन किसका है?
(अ)- एडवर्ड वेस्टरमार्क
(ब)- हरिदत्त वेदालंकार
(स)- लूसी मेयर
(द)- एमोरी स्टीफन बोगार्डस
उत्तर:- (द)- एमोरी स्टीफन बोगार्डस

प्रश्न 19:- ‘पूजा’ एक आहार विशेषज्ञ (Dietitian) से मिलकर एक दैनिक आहार चार्ट बनाती है। चार्ट के अनुसार उसे नाश्ते में कुल 345 Kcal ऊर्जा युक्त भोजन करना है। यदि पूजा ने नाश्ते में 5 ग्राम वसा (Fat) और 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) लिया है, तो प्रोटीन की मात्रा होगी?
(अ)- 21 gram
(ब)- 18 gram
(स)- 15 gram
(द)- 25 gram
हल:- कुल ऊर्जा = (वसा + कार्बोहाइड्रेट + प्रोटीन) से प्राप्त ऊर्जा
कुल ऊर्जा = वसा (5×9) + कार्बोहाइड्रेट (50×4) + प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा
कुल ऊर्जा = 45 Kcal + 200 Kcal + प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा
कुल ऊर्जा = 245 Kcal + प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा
प्रश्न में दिया गया है कुल ऊर्जा = 345 Kcal
इसलिए,
345 Kcal = 245 Kcal + प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा
प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा = 345 Kcal – 245 Kcal
प्रोटीन से प्राप्त ऊर्जा = 100 Kcal
क्योंकि 1 ग्राम प्रोटीन से प्राप्त उर्जा = 4 Kcal
इसलिए, 25 ग्राम प्रोटीन से प्राप्त उर्जा = 100 Kcal

उत्तर:- (द)- 25 gram

प्रश्न 20:- युवक-युवती द्वारा आपसी सहमति से भागकर विवाह करना क्या कहलाता है?
(अ)- हरण विवाह
(ब)- सहपलायन विवाह
(स)- असुर विवाह
(द)- गंधर्व विवाह
उत्तर:- (ब)- सहपलायन विवाह

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika All Important Link

प्रश्न 21:- ‘मध्याह्न भोजन योजना’ किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?
(अ)- 1999
(ब)- 2001
(स)- 1997
(द)- 1995
उत्तर:- (द)- 1995

प्रश्न 22:- 2005 में संगठन में रेड क्रॉस या रेड क्रीसेंट के समान स्थिति वाला कौन सा तीसरा प्रतीक जोड़ा गया था?
(अ)- रेड स्टार
(ब)- रेड सर्कल
(स)- रेड क्रिस्टल
(द)- रेड लाइन
उत्तर:- (स)- रेड क्रिस्टल

प्रश्न 23:- भारतीय जनगणना के जनक कौन हैं?
(अ)- हेनरी वाल्टर
(ब)- लॉर्ड रिपन
(स)- लॉर्ड मेयो
(द)- डब्ल्यू सी प्लोडेन
उत्तर:- (अ)- हेनरी वाल्टर

प्रश्न 24:- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 किस जिले से शुरू की गई है?
(अ)- महोबा
(ब)- बलिया
(स)- गोरखपुर
(द)- रांची
उत्तर:- (अ)- महोबा

प्रश्न 25:- गरीबी रेखा को मापने के लिए कौन सी विधि का उपयोग नहीं किया जाता है?
(अ)- CMRP
(ब)- URP
(स)- TRP
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (स)- TRP

प्रिय अभ्यर्थियों, हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए यूपी मुख्य सेविका से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 3 (UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 3) आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे के सभी अपडेट्स के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now
Join WhatsAppJoin Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!