UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2: प्रश्न वही जो परीक्षा में आएंगे

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2: यूपी मुख्य सेविका परीक्षा डेट अब जारी हो चुका है और शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हम आशा करते हैं आप सभी अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर रही होंगी। किसी भी परीक्षा की तैयारी के अंतिम समय में यह अति आवश्यक होता है कि परीक्षा के नए पाठ्यक्रम के आधार पर बनाई गई शॉर्ट नोट्स को बार-बार दोहराया जाए और सिलेबस के टॉपिक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास किया जाए।

आप सभी की तैयारी को और बेहतर करने के लिए हम इस आर्टिकल में यूपी मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर रहे हैं, जिनके मुख्य परीक्षा में पूछे जाने की संभावना काफी ज्यादा है। इस आर्टिकल में नीचे 25 महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर दिए गए हैं, उम्मीद है इससे परीक्षा की तैयारी में आपको काफी मदद मिलेगी।

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2: Highlights

UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2
UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2
Vacancy NameUPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022-23
OrganizationUPSSSC
Article TitleUPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2
Article CategoryImportant MCQs
Total Questions25
LanguageHindi

मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का यह भाग 2 है। आगे और भी प्रश्न आप सभी के साथ साझा किया जाएगा। इसलिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जरूर जुड़ जाए। ग्रुप में सभी अपडेट्स आपको समय-समय पर मिलता रहेगा।

UP Mukhya Sevika Important MCQs Part 2

प्रश्न 1:- यदि 100 ग्राम चावल में 57.1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 5.3 ग्राम प्रोटीन एवं 0.8 ग्राम वसा उपस्थित है तो एटवाटर ब्रायट फैक्टर के प्रयोग से 100 ग्राम चावल में उपस्थित कुल ऊर्जा की मात्रा कितनी होगी?
(अ)- 255.10 किलो-कैलोरी
(ब)- 244.15 किलो-कैलोरी
(स)- 256.80 किलो-कैलोरी
(द)- 235.18 किलो-कैलोरी
हल:-एटवाटर ब्रायट फैक्टर के अनुसार 100 ग्राम चावल में उपस्थित ऊर्जा की मात्रा की गणना-
कार्बोहाइड्रेट (57.1× 4) + प्रोटीन (5.3 × 4) + वसा (0.8 × 9) = 256.80 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (स)- 256.80 किलो-कैलोरी

प्रश्न 2:- यदि 100 ग्राम चावल में 75.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.8 ग्राम प्रोटीन एवं 2.5 ग्राम वसा उपस्थित है तो एटवाटर ब्रायट फैक्टर के प्रयोग से 100 ग्राम चावल में उपस्थित कुल ऊर्जा की मात्रा कितनी होगी?
(अ)- 352.08 किलो-कैलोरी
(ब)- 344.5 किलो-कैलोरी
(स)- 362.50 किलो-कैलोरी
(द)- 348 किलो-कैलोरी
हल:- एटवाटर ब्रायट फैक्टर के अनुसार 100 ग्राम चावल में उपस्थित ऊर्जा की मात्रा की गणना-
कार्बोहाइड्रेट (75.2 × 4) + प्रोटीन (9.8 × 4) + वसा (2.5 × 9) = 362.50 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (स)- 362.50 किलो-कैलोरी

प्रश्न 3:- एक विशेष प्रकार की खाद्य पदार्थ में 18 ग्राम अल्कोहल, 20 ग्राम जल, 4 ग्राम प्रोटीन और 100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की मात्रा उपस्थित है। उससे प्राप्त ऊर्जा की लगभग कुल मात्रा होगी-
(अ)- 537 किलो कैलोरी
(ब)- 549 किलो कैलोरी
(स)- 542 किलो कैलोरी
(द)- 553 किलो कैलोरी
हल:- ऊर्जा की मात्रा की गणना- 
अल्कोहल (18 × 7) + जल (20 × 0) + कार्बोहाइड्रेट (100 × 4) + प्रोटीन (4 × 4) = 542 किलो-कैलोरी
उत्तर:- (स)- 542 किलो कैलोरी

प्रश्न 4:- वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का पहला उत्सव किस वर्ष आयोजित किया गया?
(अ)- 1997
(ब)- 1992
(स)- 1991
(द)- 1995
उत्तर:- (ब)- 1992

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रश्न 5:- बाल विवाह रोकने का कानून किस वर्ष बनाया गया है?
(अ)- 2006
(ब)- 2007
(स)- 2004
(द)- 2005
उत्तर:- (अ)- 2006

प्रश्न 6:- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष और महिला) की अवधारणा 1974 में किसकी सिफारिश के अनुसार पेश की गई थी?
(अ)- जंगलवाला समिति
(ब)- मुखर्जी समिति
(स)- करतार सिंह समिति
(द)- मुदलियार समिति
उत्तर:- (स)- करतार सिंह समिति

प्रश्न 7:- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 किस वर्ष शुरू की गई?
(अ)- 2020
(ब)- 2022
(स)- 2019
(द)- 2021
उत्तर:- (द)- 2021

प्रश्न 8:- जब जनसंख्या दर इतनी तेज हो जाती है कि देश में उपलब्ध संसाधन आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाते हैं, तब इस स्थिति को कहते हैं-
(अ)- जनसंख्या अनियंत्रण
(ब)- जनसंख्या फैलाव
(स)- जनसंख्या विस्फोट
(द)- इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)- जनसंख्या विस्फोट

प्रश्न 9:- दायभाग शाखा में-
(अ)- पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र का जन्म से ही अधिकार होता है।
(ब)- पिता की पैतृक संपत्ति में पुत्र का जन्म से ही अधिकार नहीं होता है।
(स)- पिता की मृत्यु के बाद पिता की संपत्ति में पुत्र का अधिकार नहीं होता है।
(द)- पिता की मृत्यु के बाद पिता की संपत्ति में पुत्र का अधिकार होता है।
उत्तर:- (द)- पिता की मृत्यु के बाद पिता की संपत्ति में पुत्र का अधिकार होता है।

प्रश्न 10:- राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय और केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय का विलय किस वर्ष किया गया?
(अ)- 2019
(ब)- 2017
(स)- 2015
(द)- 2014
उत्तर:- (अ)- 2019

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test

प्रश्न 11:- गरीबी आकलन के लिए यूआरपी का पूर्ण रूप क्या है?
(अ)- Universal Reform Period
(ब)- Uniform Resource Period
(स)- Universal Resource Period
(द)- Uniform Reform Period
उत्तर:- (ब)- Uniform Resource Period

प्रश्न 12:- सतत विकास लक्ष्य 6 का विषय क्या है?
(अ)- स्वच्छ ऊर्जा
(ब)- स्वच्छ जल और स्वच्छता
(स)- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
(द)- लैंगिक समानता
उत्तर:- (ब)- स्वच्छ जल और स्वच्छता

प्रश्न 13:- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत, प्रत्येक ASHA कार्यकर्ता कितनी जनसंख्या को कवर करती है?
(अ)- 500-1000 घर
(ब)- 100-200 घर
(स)- 1000-2500 घर
(द)- 200-500 घर
उत्तर:- (द)- 200-500 घर

प्रश्न 14:- गर्भनिरोधक गोली देने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता एक को छोड़कर निम्नलिखित सभी के बारे में पूछेगा-
(अ)- सिरदर्द
(ब)- पैरों में सूजन
(स)- वजन घटना
(द)- पैर की मांसपेशियों (काफ) में चुभन
उत्तर:- (स)- वजन घटन

प्रश्न 15:- राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने अपना 18वां स्थापना दिवस किस तारीख को मनाया?
(अ)- 2nd Feb 2023
(ब)- 2nd March 2023
(स)- 2nd Jan 2023
(द)- 2nd Dec 2022
उत्तर:- (ब)- 2nd March 2023

प्रश्न 16:- किस राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए ‘मातृ पूर्णा’ योजना शुरू की है?
(अ)- कर्नाटक
(ब)- ओडिशा
(स)- उत्तर प्रदेश
(द)- आंध्र प्रदेश
उत्तर:- (अ)- कर्नाटक

प्रश्न 17:- प्रजनन एवं दुग्ध स्रावण के लिए एक आवश्यक खनिज है?
(अ)- मैग्नीशियम
(ब)- आयरन
(स)- कैल्शियम
(द)- उपर्युक्त सभी
उत्तर:- (स)- कैल्शियम

प्रश्न 18:- जो आप कुछ खरीदने के लिए भुगतान करते हैं, वह राशि क्या कहलाती है?
(अ)- मूल्य
(ब)- लक्ष्य
(स)- बजट
(द)- रूपए
उत्तर:- (अ)- मूल्य

प्रश्न 19:- भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में सामाजिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये आयोग बनाने का उल्लेख किया गया है?
(अ)- अनुच्छेद 343
(ब)- अनुच्छेद 341
(स)- अनुच्छेद 339
(द)- अनुच्छेद 340
उत्तर:- (द)- अनुच्छेद 340

प्रश्न 20:- प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कब किया गया था?
(अ)- 29 जनवरी 1953
(ब)- 29 जनवरी 1954
(स)- 29 जनवरी 1951
(द)- 29 जनवरी 1952
उत्तर:- (अ)- 29 जनवरी 1953

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika All Important Link

प्रश्न 21:- डिमान्ड फीडिंग से आप क्या समझती हैं?
(अ)- बच्चे का पहला हरा-पीला मला
(ब)- बच्चे के भूखा होने पर ही उसे दूध पिलाना
(स)- बच्चे में अपचित भोजन का बाहर निकलना
(द)- बच्चे को माँ से चिपटाकर रखना
उत्तर:- (ब)- बच्चे के भूखा होने पर ही उसे दूध पिलाना

प्रश्न 22:- एनसीपीसीआर के 18वें स्थापना दिवस की थीम क्या है?
(अ)- सशक्तिकरण बालिका
(ब)- सशक्तीकरण बाल भविष्य
(स)- किशोरों को सशक्त बनाना
(द)- हर बच्चे को सशक्त बनाना
उत्तर:- (अ)- सशक्तिकरण बालिका

प्रश्न 23:- प्रत्यक्ष ऊर्जा का स्त्रोत नहीं है?
(अ)- गुड़
(ब)- चौलाई
(स)- शहद
(द)- शक्कर
उत्तर:- (ब)- चौलाई

प्रश्न 24:- एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता का निम्नलिखित में से किसके साथ बेहतर समन्वय होना चाहिए?
(अ)- गैर-सरकारी संगठन
(ब)- ग्राम पंचायत
(स)- धार्मिक प्रतिनिधि
(द)- उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)- उपरोक्त सभी

प्रश्न 25:- स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में मुख्य सेविका की सभी भूमिकाएं है, सिवाय-
(अ)- स्कूल चिकित्सा परीक्षा में सहायता करना और अनुवर्ती कार्यवाही करना
(ब)- बच्चों को टीकाकरण प्रदान करने के लिए शारीरिक जांच में सहायता करना
(स)- स्कूल में बच्चों की मानसिक व अन्य विशेष परीक्षण में सहायता करना 
(द)- संचारी रोग नियंत्रण में सहायता करना
उत्तर:- (ब)- बच्चों को टीकाकरण प्रदान करने के लिए

प्रिय अभ्यर्थियों, हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा साझा किए गए यूपी मुख्य सेविका से संबंधित 25 महत्वपूर्ण प्रश्नों का भाग 2 (UPSSSC Mukhya Sevika Important MCQs Part 2) आप सभी को जरूर पसंद आया होगा। आगे के सभी अपडेट्स के लिए आप हमारे टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं। सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now
Join WhatsAppJoin Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!