UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23: केवल यही अभ्यार्थी दे सकेंगे यूपी मुख्य सेविका परीक्षा

UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती के लिए अब शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आपको बता दें UPSSSC द्वारा 16 अगस्त 2023 को जारी सूचना में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि कौन-कौन से अभ्यार्थी मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 में बैठने के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही साथ मुख्य परीक्षा की निश्चित तिथि भी घोषित कर दी गई है।

पिछले वर्ष UPSSSC ने 2693 पदों पर मुख्य सेविका भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2022 को जारी किया था। साथ ही साथ फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2022 रखी गई थी।

UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23
UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23

इस लेख में आप जानेंगे कि Mukhya Sevika Shortlist के बाद मुख्य सेविका परीक्षा 2022-23 में कौन-कौन से अभ्यर्थी बैठने के लिए पात्र हैं, कुल कितने अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने वाले हैं और मुख्य परीक्षा का आयोजन किस तिथि को हो रहा है।

Table of Contents

UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23 Highlights

OrganizationUPSSSC (Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission)
ShortlistUPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23
VacancyUPSSSC Mukhya Sevika Bharti 2022
Total Post2,693
Total Applicant45,857
Admit Card15 September 2023 (Tentative)
Exam Date24 September 2023

शून्य या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी हैं पात्र

Mukhya Sevika Shortlist के अंतर्गत 16 अगस्त 2023 को जारी सूचना के अनुसार PET (Preliminary Eligibility Test) 2021 में जिन भी अभ्यर्थियों ने शून्य या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किया है और मुख्य सेविका के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, वह सभी लोग मुख्य सेविका के लिए होने वाले मुख्य परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika Free Mock Test

कुल 45,857 अभ्यर्थी हुए शॉर्ट लिस्ट

मुख्य सेविका भर्ती 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए कुल 45,857 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसकी जानकारी UPSSSC द्वारा जारी सूचना पत्र में भी दी गई है। अतः स्पष्ट है कि इस वर्ष मुख्य सेविका परीक्षा में लगभग 46,000 अभ्यार्थी भाग लेने वाले हैं।

हर एक सीट के लिए 17 अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा

2693 सीटों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में लगभग 46,000 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अर्थात प्रत्येक सीट के लिए 17 अभ्यर्थियों में कंपटीशन रहने वाला है जो कि वर्तमान समय के अनुसार काफी कम है। उत्तर प्रदेश में होने वाले किसी भी सरकारी भर्ती में कितना कम कंपटीशन बहुत समय बाद देखने को मिला है। इसलिए मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के पास सरकारी नौकरी प्राप्त करने का एक सुनहरा मौका है।

इसे भी देखें: UPSSSC Mukhya Sevika Free Practice Set

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

24 सितंबर 2023 को होगी मुख्य सेविका भर्ती 2022 की परीक्षा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार मुख्य सेविका की मुख्य परीक्षा 24 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। आपको बता दें मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार था। इसके लिए अभ्यर्थियों ने कई बार ट्विटर अभियान भी चलाया था।

हमें उम्मीद है आप सभी को या लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और अपडेट्स के लिए आप हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं। सभी जरूरी लिंक नीचे दिया गया है-

Telegram Channel for Regular UpdatesJoin Now
Telegram Group for Daily QuizJoin Now
Telegram Group for DiscussionJoin Now
Join WhatsAppJoin Now

UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23 FAQs

उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका भर्ती 2022 का शॉर्टलिस्ट कब किया जाएगा?

UPSSSC मुख्य सेविका भर्ती 2022 का शॉर्टलिस्ट 16 अगस्त 2023 को हो चुका है।

उत्तर प्रदेश मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 2022-23 में कितने अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं?

UPSSSC मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 2022-23 में लगभग 46,000 अभ्यार्थी भाग ले रहे हैं।

यूपी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 2022-23 कब है?

यूपी मुख्य सेविका भर्ती परीक्षा 2022-23, 24 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।

अगर इस आर्टिकल (UPSSSC Mukhya Sevika Shortlist 2022-23) से संबंधित कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट करके या gkpcolleges@gmail.com पर मेल करके बता सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!